Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तीन मूर्ति-हाइफ़ा चौक पर मनाया गया हाइफ़ा विजय दिवस, डॉ. इंद्रेश कुमार ने आत्मनिर्भर भारत पर किया जोर

दिल्ली के तीन मूर्ति-हाइफ़ा चौक पर हाइफ़ा विजय दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में भारत-इज़राइल की ऐतिहासिक मित्रता और शहीदों के बलिदान को याद किया गया. आरएसएस नेता डॉ. इंद्रेश कुमार ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत पर जोर दिया.

दिल्ली के तीन मूर्ति-हाइफ़ा चौक पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (RSJM) की ओर से हाइफ़ा विजय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मंच के संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब किसी भी दबाव में निर्णय नहीं लेता. डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘भारत विश्वगुरु था, है और रहेगा. अमेरिका, चीन, रूस या पाकिस्तान कोई भी शक्ति भारत पर अपनी मनमानी नहीं थोप सकती. भारत शांति का दूत है और दुनिया को शांति व विकास का संदेश देता आया है.’

भारत और इज़राइल की मित्रता को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा कि जब भारत आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, उसी समय भारतीय सैनिकों ने इज़राइल को ऑटोमन साम्राज्य से मुक्त कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यही मित्रता आज भी अटूट रूप से कायम है. डॉ इंद्रेश कुमार ने देशवासियों को नवरात्रा और जीएसटी में होने वाली कमी खुशी पर शुभकामनाएं और बधाई दी.

भारत-इज़राइल की मित्रता को याद किया गया

इस मौके पर भारत में इज़राइल के डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन फारेस साएब ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘भारत और इज़राइल की मित्रता अटूट है, इसे कोई कमज़ोर नहीं कर सकता. इज़राइल दुनिया में शांति चाहता है और भारत इस मिशन में उसका सशक्त सहयोगी है.’

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जसबीर सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन वर्षों से शहीदों के बलिदान और भारत-इज़राइल संबंधों को स्मरण करने के लिए किया जाता रहा है. धन्यवाद ज्ञापन मेजर जनरल सुरेश भट्टाचार्य ने किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और NCC परेड से सजाया कार्यक्रम

कार्यक्रम में एनडीएमसी पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के दिल्ली चैप्टर के राजेश महाजन, एडवोकेट अभय तायल और एडवोकेट राजीव रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर प्रो. शिवाजी सरकार, एडवोकेट परवेश खन्ना, एडवोकेट अरुण कुमार, एडवोकेट बिरेन्द्र कुमार चौधरी, राजपाल सिंह, डॉ विवेक, डॉ छतर सिंह, जेएनयू की डॉ पूजा, मयंक शेखर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में ले रिद्म समूह के राजीव मुखोपाध्याय और मुनमुन विश्वास के नेतृत्व में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत विशेष परेड के साथ किया. संचालन वैशाली भाटिया और यशश्वी सिंह ने किया.

ये भी पढ़ें: “सनातन पर हमला कभी कामयाब नहीं…”,अयोध्या रामलीला में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे बिंदु दारा सिंह ने देश के दुश्मनों को दी ये नसीहत

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital