रिपोर्ट-लखविंदर
Hanumangarh Police Red: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े और खूंखार सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है. जिला पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र सिंह मीना के कड़क और सख्त निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज गुरुवार तड़के टिब्बी थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में भारी पुलिस जाप्ते ने अचानक रेड डाल दी. अलसुबह हुए इस ताबड़तोड़ हमले से पूरे इलाके के अपराधियों और नशा तस्करों में खलबली मच गई है. पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर चप्पे-चप्पे को घेर लिया.
इस मेगा सर्च ऑपरेशन को पूरी तरह हाई-टेक और अचूक बनाने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. अपराधियों के भागने के सारे रास्ते बंद करने के लिए आसमान में ड्रोन कैमरे (Drones) उड़ाए गए, जिनसे पूरे गुड़िया गांव और संदेहास्पद ठिकानों पर तीसरी आंख से पैनी निगरानी रखी गई.
वहीं जमीन पर नशीले पदार्थों को सूंघकर पकड़ने में माहिर विशेषज्ञ डॉग स्क्वाड (Dog Squad) की टीमों को उतारा गया. इन खोजी कुत्तों की मदद से तस्करों के चिन्हित घरों, खेतों और गुप्त तहखानों की सघन तलाशी ली गई.
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अरविंद के सीधे सुपरविजन और कड़क नेतृत्व में अंजाम दी गई. आज सुबह सूरज उगने से पहले ही एएसपी अरविंद के साथ संगरिया के वृत्ताधिकारी रमेश माचरा, रावतसर के सीओ राजेंद्र कुमार, कई थानों के थानाधिकारी और पुलिस लाइन का भारी पुलिस फोर्स एक साथ गुड़िया गांव में दाखिल हुआ. पुलिस की इस अचानक घेराबंदी को देखकर संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: ‘सुपर पावर’ मोड में NDA! पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में ‘सुपर 75’ का महाजुटान; जानें क्या है खास?
विश्वस्त सूत्रों से मिल रही प्रारंभिक इनसाइड रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग ठिकानों पर की गई इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मौके पर NDPS एक्ट (मादक पदार्थ तस्करी) के तहत कड़क कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. तलाशी के दौरान पुलिस ने तस्करी और अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई संदिग्ध वाहनों को तुरंत ज़ब्त कर लिया है.
इसके साथ ही, नशा तस्करी के काले कारोबार से जुड़े कई संदेहास्पद लोगों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है, जिनसे गुप्त ठिकानों पर गहनता से पूछताछ की जा रही है. एसपी नरेंद्र मीना के इस तेवर से साफ है कि जिले में अब अपराधियों का बचना नामुमकिन है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…