देश

सफलता को सलाम: KYARI के संस्थापक अरहान बगती को मिला ET इंडो ग्लोबल लीडर्स अवार्ड

Arhan Bagati Honoured In Dubai: दुबई एक समारोह में कश्मीर के युवा चेंजमेकर अरहान बगती को ET इंडो ग्लोबल लीडर्स अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन सोशल इम्पैक्ट से सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर ने अल हब्तोर पैलेस में दिया. अरहान ने KYARI (कश्मीर की यंबरज़ल एप्लाइड रिसर्च इंस्टीट्यूट) की स्थापना कर कश्मीर में सामाजिक विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. उनके प्रयासों को मिला सम्मान समाज और कश्मीर को नई दिशा देने के लिए सहायक होगा.

कौन हैं अरहान बगती?

अरहान बगती ने पोमोना कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष वैश्विक संस्थानों में अध्ययन किया है. हालांकि, उनका दिल और मिशन कश्मीर में ही है. उनका दृष्टिकोण विश्व स्तरीय नीति सोच को जमीनी स्तर पर कार्रवाई के साथ मिलाता है, जिससे KYARI एक सम्मानित नाम बन गया है.

बगती एक कश्मीरी यूथ चेंजमेकर और KYARI (कश्मीर की यम्बरज़ल एप्लाइड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के संस्थापक है. अरहान बगती अभी वर्तमान में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई कर रहे हैं और कश्मीर में सतत विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं.

अरहान बगती की उपलब्धियां

अरहान बगती ने KYARI के माध्यम से कई प्रभावशाली पहल शुरू की हैं, जिनमें आदिवासी कल्याण को बढ़ावा देना, युवा नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकना, पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देना और महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमिता को बढ़ावा देना शामिल है. इसके अलावा, उन्होंने पैरालंपिक समिति ऑफ इंडिया के अवेयरनेस के रूप में भी काम किया है और दिव्यांग एथलीटों के लिए डिजिटल टूल और प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं.

उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक्स में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी और लगातार वकालत के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने कश्मीर में सिनेमाई रुचि को पुनर्जीवित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे स्थानीय पर्यटन और सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के पास 24 घंटे से कम का समय, किस कागज पर दस्तखत चाहता है चुनाव आयोग?

क्या है ET इंडो ग्लोबल लीडर्स अवार्ड्स

ET इंडो ग्लोबल लीडर्स अवार्ड्स, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक पहल है जो नेतृत्व, नवाचार और करुणा के माध्यम से अपने समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित करती है. ये सम्मान अरहान को मिलना न केवल कश्मीर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सामाजिक उद्यमिता और नेतृत्व के माध्यम से क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया जा सकता है.

पुरस्कार पर क्या बोले अरहान बगती

पुरस्कार प्राप्त करने पर अरहान बगती ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं है. बल्कि यह उन सभी लोगों का सम्मान है जो कश्मीर को आशा, समावेश और नवाचार का प्रतीक बनाने के लिए प्रयासरत हैं. यह पुरस्कार मुझे कल के लिए एक अधिक सशक्त भविष्य बनाने के लिए नीति और उद्देश्य का उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago