उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में मिलावटी मिठाइयों पर कार्रवाई, 365 किलो रसगुल्ला और 65 किलो लड्डू नष्ट

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र जनपद में शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 13 खाद्य नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच हेतु लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच के दौरान खराब गुणवत्ता पाए जाने पर 365 किलो छेना रसगुल्ला और 90 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया.

सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आज तीन टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर 63 स्थित वृंदावन स्वीट्स से बर्फी व लड्डू का नमूना लिया. वहीं, छिजारसी स्थित संजय की छेना रसगुल्ला निर्माणशाला से छेना रसगुल्ला का नमूना एकत्र कर शेष 365 किलो रसगुल्ला को नष्ट कर दिया गया.

बूंदी लड्डू में मिले फंगस, 65 किलो नष्ट

दूसरी टीम, जिसमें मुकेश कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा और मालती शामिल थे, उन्होंने जेवर और जहांगीरपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों से घेवर के 5 नमूने एकत्र किए. जांच के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता की गहनता से पड़ताल की गई.

तीसरी टीम में शैलेंद्र कुमार पांडेय, ओपी सिंह और विजय बहादुर पटेल शामिल थे. उन्होंने सालारपुर भंगेल स्थित बीकानेर स्वीट्स से पेड़ा, सेक्टर 82 स्थित कान्हाभोग से रसगुल्ला और सोरखा सेक्टर 115 स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज से बूंदी लड्डू, मोहन बर्फी व बेसन रोल के नमूने लिए. जांच के दौरान बूंदी लड्डू में फंगस तथा मोहन बर्फी के खराब पाए जाने पर 65 किलो लड्डू और 25 किलो बर्फी को तत्काल नष्ट कराया गया.

खाद्य विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूने अब लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. रक्षाबंधन जैसे त्योहारी अवसर पर मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने की दिशा में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.


ये भी पढ़ें: उधमपुर में बड़ा हादसा: सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही गाड़ी खाई में गिरी, 2 जवानों शहीद


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago