फोटो-सोशल मीडिया
Haryana Assembly Election: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक साथ चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं और सीटों पर तालमेल को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं. हालांकि इस दौरान ये भी खबर सामने आ रही है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है और आप ने कांग्रेस के सामने 10 सीटों की मांग रखी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप ने 10 सीटों की मांग रखी है. हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात चल रही है और जल्द कोई फ़ैसला हो सकता है. उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बात शुरुआती दौर में है और अगले दो दिन में कोई फ़ैसला होता है तो इसकी जानकारी दी जाएगी.”
तो वहीं इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को सात सीटें देने का प्रस्ताव दिया है. हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि “राष्ट्रीय नेतृत्व के मिले आदेश के तहत हम सभी 90 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. हमने परिवार जोड़ो अभियान चलाया है.” दीपक वाबरिया ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी में 49 सीटों पर बातचीत हुई थी और बाकी 41 सीटों पर सुझाव आगे भेज दिए गए हैं.
बता दें कि आप और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दोनों दलों पर हमला बोला है और दोनों पार्टियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…