देश

हरियाणा में बाजरा खरीद घोटाला: गड़बड़ी मिलने पर 5 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, गायब मिला हजारों क्विंटल बाजरा

Haryana Millet Scam: हरियाणा में अनाज मंडियों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ियों और हेराफेरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया है.

कौन-कौन लोग हुए सस्पेंड?

बोर्ड की तरफ से जिन लोगों पर गाज गिरी है, उनमें मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी विद्या सागर, अकाउंटेंट तेजवीर, सुपरवाइजर राकेश और चतुर्भुज के साथ-साथ ऑक्शन रिकॉर्डर सतीश भी शामिल हैं. इन सभी की लापरवाही और गड़बड़ियों में संलिप्तता पाए जाने के बाद इन्हें निलंबित किया गया है और इनका नया हेडक्वार्टर पंचकूला स्थित सीएमईओ (CMEO) ऑफिस तय किया गया है.

कैसे खुला इस घोटाले का राज?

पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब हाल ही में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंडी के दौरे पर पहुंचे थे. वहां किसानों ने उनसे सीधे तौर पर बाजरा खरीद में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायत की और निष्पक्ष जांच की मांग की. किसानों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कमिश्नर मंदीप कौर ने तुरंत एक्शन लिया और एक तीन सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन कर दिया.

जब इस कमेटी ने मौके पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन किया, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. जांच में सामने आया कि मंडी के कागजी रिकॉर्ड में दर्ज बाजरा और असलियत में वहां मौजूद बाजरे की मात्रा में जमीन-आसमान का फर्क था. रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 68,405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया, जिसके बाद अधिकारियों की यह लापरवाही पूरी तरह बेनकाब हो गई.

ये भी पढ़ें- ‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Radha Priya

Recent Posts

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

17 minutes ago

Karwa Chauth Chand Timing: कब निकलेगा आपके शहर में चांद! जानिए शाम की पूजा का सटीक मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…

18 minutes ago

अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…

20 minutes ago

ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…

41 minutes ago

‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…

50 minutes ago

Agritech Rovers in Assam: खेती में AI का नया दौर! फसलों की निगरानी से कीटनाशक छिड़काव तक मिलेगी मदद

असम के छोटे किसानों के लिए एग्रीटेक रोवर्स खेती को आधुनिक बनाने का नया विकल्प…

57 minutes ago