नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक
Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक और छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह को करारी मात मिली है. MLC चुनाव के आए नतीजों के बाद अनंत सिंह की नजरों में चढ़े नीरज कुमार ने छोटे सरकार को जमकर चिढ़ाया. उन्होंने अनंत सिंह के ही चिर-परिचित अंदाज में मस्खरी करते हुए कहा- कहां है रे गुंजन…ले जा मिठइया.
उधर अनंत सिंह ने भी अपनी हार मान ली है. अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता मालिक और भगवान है, नीरज कुमार जीत गए और हम हार गए.
बता दें कि जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पार्टी ने बाहर निकाल दिया है.
कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला! https://t.co/cdIv2efmee
— Sadan Singh (@SadanJee) October 28, 2026
मानसिक रूप से बोझ से दब गया था- नीरज
MLC चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नीरज कुमार काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैं मानसिक रूप से बोझ से दब गया था. लेकिन कार्यकर्ताओं का इतना प्यार और सम्मान देखकर मन गदगद हो गया.
नीरज कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता बल के सामने हमने धनबल और बाहुबल को झुका दिया.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग
मीडिया की तरफ से जब यह सवाल पूछा गया कि जो मिठाइयां विरोधियों ने बनवाई है उसका क्या होगा, इसपर जदयू नेता नीरज कुमार ने अनंत सिंह का ही मजाक उड़ा दिया. उन्होंने कहा,
कहां है रे गुंजन…ले जो मिठइया.
वहीं नीरज कुमार से उनके चरित्र पर सवाल उठाने को लेकर सवाल पूछने पर कहा- कोई माई का लाल नहीं पैदा हुआ जो मेरे चरित्र पर और संस्कार पर सवाल उठा सके. उन्होंने अनंत सिंह की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी राजनीति पर ग्रहण लग गया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






