हरियाणा में बाजरा खरीद घोटाला: गड़बड़ी मिलने पर 5 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, गायब मिला हजारों क्विंटल बाजरा
हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मार्केट कमेटी सेक्रेटरी समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. फिजिकल वेरिफिकेशन में रिकॉर्ड से करीब 68,405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया है.







