Categories: देश

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भांगड़ा डाल मनाया गणतंत्र दिवस का जश्न

Anil Vij Dance Video: देश आज पूरे धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में जिलास्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने भांगड़ा डांस किया. अनिल विज अपने एक अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कई अवसरों पर उन्होंने गाना भी गाया है. 76वें गणतंत्र दिवस के दौरान वे मंच लोगों के साथ भांगड़ा करते देखे गए. मौके पर मौजूद लोगों को उनका अंदाज बेहद भा गया. लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

गणतंत्र दिवस पर जमकर नाचे अनिल विज

दरअसल, हरियाणा के मंत्री अनिल विज आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किए. इस कार्यक्रम में अनिल विज ने छोटी सी बच्ची के साथ जमकर भांगड़ा करते दिखाई दिए. साथ ही देशभक्ति गीतों पर थिरकने लगे. उनको डांस करता देख मौके पर मौजूद लोग भी डांस करने लगे. लोगों को अनिल विज का ये अंदाज बेहद पसंद आया.

सीएम सैनी ने भी रेवाड़ी में फहराया झंडा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेवाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य कौशल का अनूठा मिश्रण देखने को मिला.

10 हजार लोगों ने देखा परेड

राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने के सरकार के उद्देश्य के अनुसार लगभग 10,000 विशेष अतिथि परेड का देखने आए थे. अलग-अलग क्षेत्रों से आए ये विशेष अतिथि ‘स्वर्णिम भारत’ के निर्माता हैं. इनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं.

कर्तव्य पथ पर निकली हरियाणा की झांकी

कर्तव्य पथ इस साल भी हरियाणा की झांकी देखने की मिला. 76वें गणतंत्र दिवस पर हरियाणा की झांकी में श्रीकृष्ण के गीता ज्ञान से लेकर आधुनिकता को दर्शाया गया है. यह झांकी सूचना और भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई थी. हरियाणा के शिल्प को दिखाते हुए झांकी में हरियाणवी बैलगाड़ी, सरकंडा शिल्प, पंजा दरी, पीतल और मिट्टी के बर्तन देखने को मिली. साथ ही विकसित हरियाणा को प्रदर्शित करने के लिए गुरुग्राम की आसमान का छूतीं बिल्डिंग्स को दिखाया गया है. वहीं खेल में हरियाणा के योगदान को भी झांकी में जगह मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

19 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

19 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 hour ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

1 hour ago