देश

76वें गणतंत्र दिवस के परेड में दिखी ‘लखपति दीदी’ की झांकी, मोटरसाइकिल पर दूध बेचती लड़की ने सबका ध्यान खींचा

76th Republic Day: 76वें गणतंत्र दिवस परेड में देश की विविधता और विकास की झलक दिखाने के लिए 31 भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं. इनमें 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 10 केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां शामिल थीं. इस साल की थीम “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” थी, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक प्रगति को रेखांकित किया गया.

दुध बेचती दिखी लड़की

पशुपालन विभाग की ओर से पेश की गई झांकी ने सबका ध्यान खींच लिया. झांकी में एक लड़की मोटरसाइकिल पर दूध बेचती नजर आई, जो यह दर्शाता है कि किसानी और पशुपालन में अब महिलाएं आगे बढ़ कर हिस्सा ले रही हैं. ‘स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास’ के थीम पर आधारित पशु पालन और डेयरी विभाग की झांकी में दूध के बर्तन से बहते हुए श्वेत क्रांति 2.0 को दिखा रहा है. साथ ही यह दुग्ध उत्पादन में भारत के अव्वल स्थान को भी दर्शा रहा है. बीच वाले हिस्से में बछड़े के साथ पंढरपुरी भैंस को दिखाया गया है. यह भारत की 70 से अधिक देसी नस्ल की भैंसों में से एक है.

‘लखपति दीदी’ ने खींचा ध्यान

ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया. इसमें ‘लखपति दीदी’ योजना को उजागर किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित करने में सक्षम बनाना है. इस झांकी में महिलाओं को हथकरघा, डेयरी, कृषि और डिजिटल कौशल से जुड़े कार्यों में व्यस्त दिखाया गया. यह योजना अब तक 1.15 करोड़ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी है, और 2 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है

वित्तीय सेवाओं के विकास पर विशेष जोर

वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकिंग सेवाओं के विकास को रेखांकित किया. इसमें डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन और बैंकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया. झांकी में डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दिखाकर ‘डिजिटल इंडिया’ की प्रगति को प्रस्तुत किया गया.


ये भी पढ़ें: 76th Republic Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, 300 कलाकारों ने सारे जहां से अच्छा धुन पर बांधा शमा, UP का कुंभ तो बिहार का बुद्ध… देखिए राज्यों की झांकियां


-भारत एक्सप्रस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

19 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago