देश

Haryana: BJP सरकार का किसानों को दीपावली का तोहफा, गन्ने के दाम बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल किए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दीपोत्सव से पहले किसानों को तोहफा देते हुए गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगेती गन्ने की किस्मों का दाम 400 रुपए से बढ़ाकर 415 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. हालांकि, पछेती किस्मों का दाम भी 393 रुपए से बढ़ाकर 408 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों, वंचितों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां पारदर्शी और इरादे नेक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य पहले से तीन गुना तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है. आज हरियाणा में सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाती है. पिछले 11 फसल सत्रों में 12 लाख किसानों के बैंक खातों में 1,54,000 करोड़ रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है.

मुख्यमंत्री ने हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक, 2024 के अधिनियमन पर भी प्रकाश डाला, जिसने दोनों पक्षों को कानूनी स्पष्टता और सुरक्षा प्रदान करके काश्तकारों और भूस्वामियों के बीच विश्वास बहाल करने में मदद की है. नकली कृषि आदानों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए, एक कड़ा कानून पारित किया गया है, जिसमें नकली उर्वरकों, बीजों या कीटनाशकों के निर्माण या बिक्री के दोषी पाए जाने वालों के लिए पांच साल की जेल की सजा का प्रावधान है.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे यह पर्व

Bharat Express Desk

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

12 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

12 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago