पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम से सटे एक गांव में बलात्कार का एक मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी रतन के रूप में हुई है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था. रतन को इससे पहले 2005 में मध्य प्रदेश में पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 10 साल की जेल की सजा हुई थी. वह सजा काटने के बाद 2015 में रिहा हुआ था. इसके बाद उसने इस साल मार्च में मध्य प्रदेश में छह साल के एक लड़के के साथ दुष्कर्म किया.
पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल को एक महिला से शिकायत मिली थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी घर से करीब 300 मीटर दूर चोट के निशान के साथ मिली थी.
कई वारदातों को अंजाम दे चुका वांछित अपराधी
एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा, “आरोपी इससे पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. वह दो मामलों में वांछित था. उसने तीन नाबालिगों को अपना निशाना बनाया था. पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना भी बदलता रहता है. उसे मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया गया है.”
— भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…