Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gurugram: 50 साल के शख्स ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, 2005 में भी ऐसे ही अपराध में भुगती थी 10 साल की सजा

मध्य प्रदेश का रहने वाला एक शख्स हरियाणा में गुरुग्राम में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसको पहले भी कई वारदातों में सजा हो चुकी थी.

Maharashtra Crime News: ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम से सटे एक गांव में बलात्कार का एक मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी रतन के रूप में हुई है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था. रतन को इससे पहले 2005 में मध्य प्रदेश में पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 10 साल की जेल की सजा हुई थी. वह सजा काटने के बाद 2015 में रिहा हुआ था. इसके बाद उसने इस साल मार्च में मध्य प्रदेश में छह साल के एक लड़के के साथ दुष्कर्म किया.

symbolic

घर से करीब 300 मीटर दूर मिली पीड़िता

पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल को एक महिला से शिकायत मिली थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी घर से करीब 300 मीटर दूर चोट के निशान के साथ मिली थी.

कई वारदातों को अंजाम दे चुका वांछित अपराधी

एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा, “आरोपी इससे पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. वह दो मामलों में वांछित था. उसने तीन नाबालिगों को अपना निशाना बनाया था. पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना भी बदलता रहता है. उसे मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया गया है.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital