ASCENT 2026: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मेडिकल क्षेत्र में नए हुनर को तराशने के मकसद से होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (HBCHRC), पंजाब ने अपने न्यू चंडीगढ़ परिसर में दो दिवसीय विशेष सम्मेलन ‘ASCENT 2026’ का शानदार आयोजन किया. रविवार को संपन्न हुए इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस ‘एलाइड हेल्थ साइंसेज’ (संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान) में शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देना था.
इस सम्मेलन का उद्घाटन पंजाब के मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया. साथ ही संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. दो दिनों तक चले इस ज्ञान उत्सव में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एम्स दिल्ली, टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे देश के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों के संकाय सदस्यों, डॉक्टरों और छात्रों सहित करीब 350 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
सम्मेलन के दौरान पंजाब के मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा ने स्वास्थ्य प्रणाली में एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, ‘बेहतर इलाज सिर्फ डॉक्टरों के भरोसे मुमकिन नहीं है. जब तक हमारे पास सटीक जांच और सुरक्षित ऑपरेशन प्रक्रियाओं को संभालने वाले कुशल तकनीकी पेशेवर नहीं होंगे, तब तक मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दी जा सकतीं.’ उन्होंने उत्तर भारत में कैंसर के इलाज के साथ-साथ कुशल स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैयार करने के लिए एचबीसीएचआरसी की पीठ थपथपाई.
संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने बताया कि मरीज की देखभाल और रिसर्च के साथ-साथ शिक्षा भी टाटा मेमोरियल सेंटर का एक मजबूत स्तंभ है. उन्होंने कहा, ‘एलाइड हेल्थ साइंसेज हमारी आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है. उत्तर भारत में इस वर्कफोर्स को और ज्यादा मजबूत करने के लिए ‘ASCENT’ एक दीर्घकालिक शैक्षणिक पहल है, जिसे हम हर साल इसी तरह जारी रखेंगे.’
सम्मेलन के दौरान केवल भाषण ही नहीं हुए, बल्कि आए हुए छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए व्यावहारिक वर्कशॉप भी आयोजित की गईं. इसमें रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी की बारीकियों को लाइव प्रैक्टिकल के जरिए समझाया गया, ताकि वे अपनी नैदानिक क्षमताओं को और बेहतर कर सकें.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…