Hajipur double murder accused arrested
Hajipur double murder accused arrested: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी जगदीश राय के दोनों पैरों में गोली लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
पुलिस के मुताबिक, डबल मर्डर की वारदात के बाद से ही आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी. सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी बिदुपुर थाना क्षेत्र से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया.
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के करीब पहुंची, उसने पुलिस वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी. बताया गया कि आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड गोलियां चलाईं. पुलिसकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जगदीश राय के दोनों घुटनों के नीचे गोली लगी. इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें: ‘मैं हिंदू हूं लेकिन…’ बीजेपी छोड़ते ही बदले अन्नामलाई के सुर, क्या सीएम विजय के साथ मिलाएंगे हाथ?
मुठभेड़ के तुरंत बाद घायल आरोपी को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलने पर वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी की स्थिति के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की.
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस वाहन पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि आरोपी की हालत फिलहाल सामान्य है और घटना स्थल पर जाकर पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, वारदात में अन्य लोगों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियारों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
भारत एक्सप्रेस
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…