मौसम अपडेट.
जून के महीने में देशभर में गर्मी अपने चरम पर पहुंचकर लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. खासकर उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के कई इलाकों में सूरज आग उगल रहा है. राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है.
पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर में दर्ज की गई जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर संभाग के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में 11 से 13 जून के बीच तापमान 47 से 48 डिग्री के बीच रहने की संभावना है और इस दौरान भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है.
जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के भी कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक रहने और लू चलने की संभावना जताई गई है. जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है.
वहीं केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी लू का प्रकोप जारी है. दिल्ली में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बिजली और पानी की मांग में भी इजाफा हुआ है, जिससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
साथ ही मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है. 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई गई है. हालांकि, अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.
पूर्वी भारत की बात करें तो यहां भी अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है. हालांकि, उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है.
राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 14 और 15 जून को गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, 15 जून को दोपहर बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी आंधी चलने और हल्की बारिश की उम्मीद है. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
वहीं भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है. साथ ही, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मानसून की दस्तक से जल्द ही मौसम में राहत मिलेगी.
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…