देश

फ्लाइट में हेलमेट पहनकर चढ़ा शख्स, यात्रियों के उड़े होश.., क्रू ने लिखी चिट्ठी; एयर इंडिया ने क्यों किया सम्मान?

Helmet Man of India Honoured: एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उस वक्त सभी यात्री अचंभित रह गए जब उन्होंने एक व्यक्ति को पूरे सफर के दौरान हेलमेट पहने देखा. यह कोई सनक नहीं, बल्कि एक मिशन था. यह यात्री कोई और नहीं, बल्कि ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर राघवेंद्र कुमार थे. हैदराबाद से दिल्ली के इस सफर में एयर इंडिया ने उनकी समाज सेवा को पहचानते हुए उन्हें एक यादगार सरप्राइज दिया. फ्लाइट के क्रू ने सम्मान स्वरूप उन्हें इकोनॉमी क्लास से अपग्रेड करके बिजनेस क्लास में बैठाया.

जमीन से आसमान तक Helmet Man राघवेंद्र कुमार

वह (Raghvendra Kumar Helmet Man) पिछले कई वर्षों से भारत में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं और लोगों को मुफ्त हेलमेट बांटते हैं. उनके इसी जज्बे को सलाम करने के लिए एयर इंडिया की टीम ने आसमान में एक छोटी सी पार्टी आयोजित की. 35 हजार फीट की ऊंचाई पर केक काटा गया और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें एक भावुक पत्र सौंपा गया. यह घटना साबित करती है कि अगर आपके इरादे नेक हों, तो सम्मान जमीन ही नहीं, आसमान में भी मिलता है.

इकोनॉमी से बिजनेस क्लास का सफर (Helmet Man in Flight)

फ्लाइट में चढ़ते ही राघवेंद्र कुमार अपने चिर-परिचित अंदाज में हेलमेट पहने हुए थे. आम यात्रियों के लिए यह दृश्य कौतूहल का विषय था, लेकिन एयर इंडिया का स्टाफ उन्हें पहचान चुका था. सड़क सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए, एयरलाइन के कर्मचारियों ने उन्हें विशेष सम्मान देने का फैसला किया. कुछ ही देर में, एक क्रू मेंबर उनके पास आया और बड़े आदर के साथ उन्हें इकोनॉमी क्लास की भीड़भाड़ से निकालकर बिजनेस क्लास की आरामदायक सीट पर शिफ्ट कर दिया.

35 हजार फीट पर केक और भावुक पत्र

बिजनेस क्लास में बैठने के बाद असली सरप्राइज शुरू हुआ. एयर इंडिया की टीम ने राघवेंद्र कुमार के कार्यों को एक सेलिब्रेशन की तरह मनाया. 35 हजार फीट की ऊंचाई पर, बादलों के बीच केक काटा गया. स्टाफ ने उन्हें एक पत्र (Air India Latter To Helmet Man Raghavendra Kumar) सौंपा, जिसमें उनके द्वारा बचाई गई जानों और सड़क सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की गई थी. यह पहला मौका था जब जमीन पर लोगों की जान की परवाह करने वाले इस योद्धा का अभिनंदन आसमान में किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: संस्कार भारती कला संकुल में संगीत का संगम, ऊर्जा अक्षरा और साद्यांत कौशल के सुरों से बंधा समां

हेलमेट मैन का संदेश (Helmet Man Awareness Msg)

इस अभूतपूर्व सम्मान से अभिभूत राघवेंद्र कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए इसे इंसानियत और अपनेपन से भरा पल बताया. उन्होंने कहा कि वे यह कहानी इसलिए साझा कर रहे हैं ताकि लोग जान सकें कि अच्छे काम कभी व्यर्थ नहीं जाते. राघवेंद्र ने कहा, “यह सम्मान मुझे याद दिलाता है कि अच्छे कर्म सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं रहते, उनकी गूंज आसमान तक भी पहुंचती है.” बता दें कि राघवेंद्र अपने दोस्त की सड़क हादसे में मौत के बाद से हेलमेट बांटने का अभियान चला रहे हैं और अब तक हजारों हेलमेट मुफ्त बांट चुके हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

5 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

11 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

12 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

30 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

46 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

50 minutes ago