देश

Himachal News: मानसून आया तबाही लाया…, भारी बारिश और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में अबतक 153 लोगों की हुई मौत

Himachal News: मॉनसून के शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं का जो सिलसिला शुरू हुआ वो रुकने का नाम नहीं ले रहा. भारी बारिश और उसके चलते लगातार हो रहे लैंडस्लाइड व फ्लैश फ्लड से हिमाचल प्रदेश कराह रहा है. इस मानसून सीजन में हिमाचल में कुल 153 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं पूरे राज्य में 222 सड़कें बंद हो गई हैं.

अब मौसम विभाग ने एक नई चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने कहा है कि 26 जुलाई को मंडी, शिमला और सिरमौर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 27 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 29 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

प्रदेश में 222 सड़कें हुई बंद

प्रदेश में भारी बारिश की वजह से हो रही लैंडस्लाइड की घटनाओं ने पूरे हिमाचल की रफ्तार रोक दी है. चंबा के नकरोड़ू-चांजू मार्ग भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से 7 घंटे तक बाधित रहा. वहीं बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड और अन्य वजहों से हिमाचल का मंडी-कोटला राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 222 सड़कें बंद हैं.

152 पेयजल की योजनाएं हुईं प्रभावित

जिसमें मंडी में 144, कुल्लू में 48, कांगड़ा में 11, लाहौल स्पीति में 6, चंबा में 4, सिरमौर और ऊना में 3-3, शिमला में 2 और सोलन में 1 सड़क बंद है. इसकी वजह से 152 पेयजल की योजनाएं प्रभावित हुई हैं. जिसमें सबसे ज्यादा मंडी जिले में पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने की खबर है. मंडी में कुल 78 और कांगड़ा में 68 योजनाएं प्रभावित हुई हैं.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के चंबा में दरक गई पूरी पहाड़ी, लैंडस्लाइड की वजह से 4 पंचायतों का संपर्क कटा

153 लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में कुल 153 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. जिसमें 82 लोगों की भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और मकान जमींदो ज होने के चलते मौत हुई है. इसके अलावा 72 लोगों ने क्षतिग्रस्त पहाड़ी सड़कों और फिसलन की वजह से हुई सड़क दुर्घटनाओं के चलते अपनी जान गंवाई है.

36 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर हुए खराब

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही आपदाओं की वजह से बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कुल 36 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर में खराबी आई है. जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.

– भारत एक्सप्रेस 

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

39 seconds ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

7 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

14 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

14 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

28 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

36 minutes ago