Bharat Express DD Free Dish

हिमाचल प्रदेश के चंबा में दरक गई पूरी पहाड़ी, लैंडस्लाइड की वजह से 4 पंचायतों का संपर्क कटा

Himachal Pradesh News: चांजू-कठवाड़ मार्ग पर भारी बारिश की वजह से पहाड़ी दरक गई. जिसके चलते मार्ग पर बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा गिर आया. इसकी वजह से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया.

Himachal Pradesh News

Himachal Pradesh News:  हिमाचल प्रदेश इस समय भयंकर आपदा से जूझ रहा है. कभी बादल फटने की खबरें आ रही हैं तो कभी भूस्खलन की. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा के चुराह का है. जहां चांजू-कठवाड़ मार्ग पर भारी लैंडस्लाइड हुआ है. जिसकी वजह से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है.

दरक गई पहाड़ी

बताया जा रहा है कि चांजू-कठवाड़ मार्ग पर भारी बारिश की वजह से पहाड़ी दरक गई. जिसके चलते मार्ग पर बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा गिर आया. इसकी वजह से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया. गनीमत रही कि लैंडस्लाइड के समय मार्ग पर कोई मौजूद नहीं था. नहीं तो भयंकर हादसा हो सकता था. लैंडस्लाइड की वजह से क्षेत्र की 4 पंचायतों का संपर्क कट गया है.

इन पंचायतों का कटा संपर्क- Himachal Pradesh News

चांजू-कठवाड़ मार्ग पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया. जिसकी वजह से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई. इस लैंडस्लाइड की वजह से चांजू, देहरा, बघेगढ़ और चरड़ा पंचायतों का संपर्क कट गया है. इलाके में भारी बारिश की वजह से मलबा हटाने के काम पर ब्रेक लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें- ‘सीएम अंकल, पैसे नहीं’, हापुड़ के अर्नव की बदली किस्मत; बच्चे की गुहार पर योगी सरकार का बड़ा फैसला

गौरतलब है कि, मानसून शुरू होने के बाद से ही हिमाचल प्रदेश लगातार प्रकृति की मार झेल रहा है. जगह-जगह हो रहे लैंडस्लाइड, बादल फटने और फ्लैश फ्लड की वजह से हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान हो रहा है. इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला है. जहां से लगातार प्राकृतिक आपदा की खबरें आ रही हैं. चंबा जिले में अबतक 3 पुलों को नुकसान हुआ है. वहीं कई खेत पानी में बह गए हैं.

Himachal Pradesh News- अबतक 17 की मौत

चंबा जिले में लगातार आ रही आपदाओं में अबतक 17 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं 126 करोड़ का नुकसान हो चुका है. इन आपादाओं में अबतक 21 लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा चंबा में कुल 10 पेयजल परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read