देश

जम्मू कश्मीर दौरे पर अमित शाह, बढ़ा पीड़ितों के लिए राहत पैकेज के संकेत; राजभवन में हाई लेवल मीटिंग

Amit Shah Jammu Kashmir Visit: जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. राजभवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों का हाल जानना और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करना था. उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया, बाढ़ से प्रभावित हुए मंगुचक्क गांव और बिक्रम चौक के पास तवी पुल का निरीक्षण किया, और इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे.

दौरे के प्रमुख बिंदू

शाह (Home Minister Amit Shah) रविवार रात जम्मू पहुंचे और सोमवार को उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया. उन्होंने राजभवन में दो उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की एक बैठक बाढ़ राहत कार्यों पर रही और दूसरी सीमा सुरक्षा में आई बाधाओं को लेकर आयोजित की गई थी. शाह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. उन्होंने जल्द ही विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने के संकेत दिए है.

जम्मू-कश्मीर की स्थिति

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है. प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. सेना और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं. अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं.

ये भी पढ़ें: निक्की मर्डर केस का अहम सुराख, उगलेगा सारे सबूत; पुलिस के सामने 5 अनसुलझे सवाल

इस दौरे (Amit Shah Aerial survey Jammu Kashmir) में अमित शाह ने न केवल बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया, बल्कि राजभवन में दो महत्वपूर्ण बैठकें भी कीं. इन बैठकों में बाढ़ राहत और सीमा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. अमित शाह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और जल्द ही एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने का संकेत भी दिया. यह दौरा यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मुश्किल की इस घड़ी में राज्य के साथ खड़ी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

37 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

52 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago