Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जम्मू कश्मीर दौरे पर अमित शाह, बढ़ा पीड़ितों के लिए राहत पैकेज के संकेत; राजभवन में हाई लेवल मीटिंग

Amit Shah Jammu Kashmir Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे.

Amit Shah Jammu Kashmir Visit

जम्मू कश्मीर दौरे पर अमित शाह

Amit Shah Jammu Kashmir Visit: जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. राजभवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों का हाल जानना और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करना था. उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया, बाढ़ से प्रभावित हुए मंगुचक्क गांव और बिक्रम चौक के पास तवी पुल का निरीक्षण किया, और इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे.

दौरे के प्रमुख बिंदू

शाह (Home Minister Amit Shah) रविवार रात जम्मू पहुंचे और सोमवार को उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया. उन्होंने राजभवन में दो उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की एक बैठक बाढ़ राहत कार्यों पर रही और दूसरी सीमा सुरक्षा में आई बाधाओं को लेकर आयोजित की गई थी. शाह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. उन्होंने जल्द ही विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने के संकेत दिए है.

जम्मू-कश्मीर की स्थिति

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है. प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. सेना और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं. अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं.

ये भी पढ़ें: निक्की मर्डर केस का अहम सुराख, उगलेगा सारे सबूत; पुलिस के सामने 5 अनसुलझे सवाल

इस दौरे (Amit Shah Aerial survey Jammu Kashmir) में अमित शाह ने न केवल बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया, बल्कि राजभवन में दो महत्वपूर्ण बैठकें भी कीं. इन बैठकों में बाढ़ राहत और सीमा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. अमित शाह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और जल्द ही एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने का संकेत भी दिया. यह दौरा यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मुश्किल की इस घड़ी में राज्य के साथ खड़ी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital