Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां एक यात्रियों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर एक मैक्स सवारी गाड़ी जा रही थी, तभी पहाड़ी से भारी तादाद में मलबा गाड़ी पर गिर गया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर भारी वर्षा के कारण टैक्सी वाहन पर विशाल पत्थर गिरने से दो लोगों की दुखद मृत्यु तथा अन्य के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. बाबा सिद्धबली महाराज से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना करती हूं.”
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण क्षेत्र में पहाड़ों के दरकने की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसी कारण यह हादसा हुआ है.
फिलहाल प्रशासन ने सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात शुरू किया है और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों की निगरानी शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 में लागू होगी डोमिसाइल नीति, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा
-भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…