Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Uttarakhand Accident: कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर भीषण हादसा, गाड़ी पर मलबा गिरने से दो की मौत, छह घायल

सोमवार सुबह कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर एक मैक्स सवारी गाड़ी जा रही थी, तभी पहाड़ी से भारी तादाद में मलबा गाड़ी पर गिर गया. हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई,

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां एक यात्रियों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर एक मैक्स सवारी गाड़ी जा रही थी, तभी पहाड़ी से भारी तादाद में मलबा गाड़ी पर गिर गया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विधानसभा अध्यक्ष ने हादसे पर जताया दुख

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर भारी वर्षा के कारण टैक्सी वाहन पर विशाल पत्थर गिरने से दो लोगों की दुखद मृत्यु तथा अन्य के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. बाबा सिद्धबली महाराज से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना करती हूं.”

प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण क्षेत्र में पहाड़ों के दरकने की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसी कारण यह हादसा हुआ है.

फिलहाल प्रशासन ने सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात शुरू किया है और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों की निगरानी शुरू कर दी है.


ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 में लागू होगी डोमिसाइल नीति, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital