देश

होटल-रेस्तरां सेवा शुल्क विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने होटल एवं रेस्तरां में भोजन बिल पर सेवा शुल्क वसूलने पर रोक लगाने की मांग पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने 4 जुलाई, 2022 को अपने आप सेवा शुल्क वसूलने पर रोक लगाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया था. उसे होटल व रेस्तरां वालों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. कोर्ट ने 20 जुलाई, 2022 को सुनवाई करते हुए सीसीपीए के दिशा-निर्देश पर रोक लगा दिया था.

सीसीपीए के दिशा-निर्देशों को चुनौती देते हुएफेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) व अन्य ने चुनौती दी थी. न्यायमूर्ति प्रतिबा मनिंदर सिंह ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. एफएचआरएआई और नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने वर्ष 2022 में अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की है.

एफएचआरएआई के वकील ने कहा था कि सीसीपीए के पास होटल वालों का पक्ष सुने बिना इस तरह का प्रतिबंध लगाने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा था कि दिशा-निर्देश सिर्फ सलाह के लिए जारी किया जा सकता है. शुल्क वसूलने से रोका नहीं जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि सेवा शुल्क ग्राहकों पर रेस्तरां कर्मचारियों के लाभ के लिए लगाया जाता है. यह मालिकों के किसी भी व्यवसाय, व्यापार या व्यवसाय को करने के मौलिक अधिकार के अनुरूप है.


ये भी पढ़ें- दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सार्वजनिक सुविधाएं सुनिश्चित करें: HC ने दिल्ली सरकार को दिए निर्देश


केंद्र सरकार के वकील ने कहा था ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो यह बताता हो कि शुल्क की राशि से कर्मचारियों को लाभ पहुंचाया जा रहा हो. सीसीपीए ने याचिकाओं को खारिज करने की मांग करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. लोगों के मेहनत की कमाई को गलत तरीके से सेवा शुल्क के नात पर मनमाने ढंग से वसूला जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

3 hours ago