Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hindi National News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है. ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत है.

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. दोनों टीमें तीन दिन तक अभ्यास करेंगी और इसके बाद पांच मैचों की यह श्रृंखला शुरू होगी.

कश्मीर के छात्रों ने दिल्ली में आयोजित अटल टिंकरिंग मैराथन में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और नई तकनीकी इनोवेशन के साथ सबका ध्यान खींचा. छात्रों ने अपनी सोच और नवाचार का जलवा बिखेरा.

महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग से निपटने के लिए ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने से कांग्रेस को नुकसान हुआ और भाजपा को फायदा पहुंचा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को कमजोर करके भाजपा से नहीं लड़ा जा सकता.

मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया, जो उनकी जान लेने का प्रयास था. उन्होंने कहा कि हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में 1500 से अधिक नागा संन्यासियों ने जूना अखाड़े में दीक्षा संस्कार लिया. 5 हजार से अधिक नागा संन्यासी अखाड़ों में शामिल होंगे, जो सनातन धर्म की शक्ति को बढ़ाएंगे.

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं और 35 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर रिफिल कराए गए हैं. इसके अलावा, 3500 नए गैस कनेक्शन भी जारी किए गए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी मौतों की जांच के लिए एक अंतर-मंत्रालयीय टीम का गठन किया है. यह टीम विभिन्न मंत्रालयों के विशेषज्ञों से मिलकर बनाई जाएगी जो मौतों के कारणों का पता लगाएगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रही है.