खेल

‘मैं बिना झिझक तैयार हूं…’, कपिल देव की मदद की पेशकश पर विनोद कांबली का जवाब

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने अपनी सेहत और आर्थिक तंगी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पुनर्वास केंद्र (Rehab) में जाने के लिए सहमति जताई है. हाल ही में भारत के 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कांबली के इलाज का खर्च उठाने की पेशकश की थी, लेकिन शर्त यह थी कि कांबली को खुद से पुनर्वास केंद्र जाने की इच्छा दिखानी होगी. दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कांबली की मदद का हाथ बढ़ाया है. कांबली इससे पहले 14 बार पुनर्वास केंद्र जा चुके हैं.

अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए कांबली ने इसे ‘खराब’ बताया और कहा कि उनकी पत्नी ने इसे जिस तरह संभाला है, उसके लिए वह तारीफ के काबिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास परिवार का साथ है, इसलिए वह पुनर्वास में जाने से नहीं हिचकेंगे.

मेरी आर्थिक स्थिति खराब है. लेकिन मेरी पत्नी ने सब कुछ जिस तरह से संभाला है, वह काबिले तारीफ है. [सुनील] गावस्कर ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी थी (कपिल देव की पेशकश पर). मुझे कोई झिझक नहीं है पुनर्वास में जाने की, क्योंकि जब तक मेरा परिवार मेरे साथ है, मुझे किसी से डर नहीं है. मैं इसे पूरा करूंगा और वापस लौटूंगा.

बीसीसीआई पेंशन है एकमात्र आय का जरिया

2022 में कांबली ने खुलासा किया था कि उनकी आय का एकमात्र जरिया बीसीसीआई की पेंशन है, जो ₹30,000 प्रति माह है. हालांकि, कांबली ने भरोसा जताया कि अगर जरूरत पड़ी, तो बीसीसीआई उनकी मदद के लिए जरूर आगे आएगा. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और अबे कुरुविला ने भी उनसे संपर्क किया है.

जडेजा मेरा बहुत अच्छा दोस्त है. वह मुझसे मिलने आया और कहा, ‘चलो, उठो.’ हाल ही में बहुत लोगों ने मुझे कॉल किया. बीसीसीआई जरूर मदद करेगा. अबे कुरुविला बीसीसीआई के साथ हैं, वह मुझसे और मेरी पत्नी से संपर्क में हैं.


ये भी पढ़ें- WPL 2025 Auction: कब और कहां देखें, तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और स्थान की जानकारी


रामाकांत आचरेकर को श्रद्धांजलि समारोह में हुए शामिल

हाल ही में कांबली ने दिवंगत कोच रामाकांत आचरेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह में हिस्सा लिया. आचरेकर ने कांबली और सचिन तेंदुलकर को शिवाजी पार्क, मुंबई में कोचिंग दी थी. इस दौरान कांबली के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें उन्हें ठीक से बोलने में भी कठिनाई हो रही थी. कांबली ने कहा कि वह पुनर्वास प्रक्रिया को पूरा करने और अपने जीवन को एक नई दिशा देने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

5 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

29 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

51 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

1 hour ago