देश

Vegetable Price Hike: हरी सब्जियों के बढ़ते दाम से छूटे पसीने, थाली से गायब हुई तरोई-लौकी और भिंडी, जानें क्या है ताजा रेट

Vegetable Price Hike: हरी सब्जियों के बढ़ते दाम से गृहणियों के पसीने छूटने लगे हैं और बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. खाने की थाली से भी हरी सब्जी गायब सी हो गई है. महंगाई की मार ने गृहणियों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. अप्रैल-मई और जून के महीने में तो तरोई गत वर्ष तक 20 रुपए किलों में बिका करती थी, उसका दाम इस बार 50-60 रुपए किलो से कम होने का नाम ही नही ले रहा है. यहां तक कि इससे पहले तरोई 80 रुपए किलो तक बिकी है.

मालूम को कि तरोई गर्मी की सबसे विशेष सब्जी है जो बड़ों और बुजुर्गो की फेवरेट होती है. ऐसे में तरोई के दाम कम न होने के इसके साथ ही अन्य सब्जियों को किलो में न खरीद कर मात्र पाव भर में ही काम चलाया जा रहा है.

जानकार मान रहे हैं कि मौसम की मार के कारण हरी सब्जियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है. इसी वजह से जिन हरी सब्जियों के दाम अब तक कम होने चाहिए थे वही सब्जियां सबसे महंगी हैं और लोग मौसमी सब्जियां खाने को तरस रहे हैं. महंगाई के कारण आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां तो दूर हैं ही, इसके साथ ही सब्जियों का राजा आलू के साथ प्याज भी लोगों को तरसा रहा है.

गृहणियों का कहना है कि हरी सब्जियों की महंगाई के कारण जो सब्जी एक किलो खरीदनी चाहिए उसे एक पाव ही खरीद कर काम चला रहे हैं. तरोई से लेकर लौकी, करेला, भिंडी और बैगन तक इतने मंहगे हैं कि खरीदने की हिम्मत ही नहीं पड़ती है.

ये भी पढ़ें- J-K: UT में निवेश लाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मौसम की मार ने बिगाड़ा हाल

हरी सब्जियों के महंगे होने को लेकर जहां दुकानदारों का कहना है कि तापमान बढ़ने से सब्जियों का उत्पादन कम हो पा रहा है. बाजार में आवक कम होने के कारण सब्जियों की कीमत अधिक हो गई है. इस वर्ष मार्च में ही गर्मी की तपिश बढ़ने के कारण खेतों की नमी सूखने लगी थी. इसी वजह से हरी सब्जियों के उत्पादन में इसका असर दिखने लगा है. वहीं किसान बताते हैं कि लगातार पंपिंगसेट से सिंचाई, कीटनाशक का छिड़काव और बढ़वार के लिए दवाओं के प्रयोग से लागत बढ़ने तो लगी है लेकिन लागत ज्य़ादा लगने के कारण गांवों के बाजार में जो सब्जियों के रेट हैं वही रेट शहर में भी चल रहे हैं.

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने भी सब्जियों का रेट बढ़ाया

जानकार मानते हैं कि दूसरी ओर सब्जियों के रेट बढ़ने की एक बड़ी वजह पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम भी हैं क्योंकि स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आपूर्ति न होने के कारण आढ़तिओं को बाहर से सब्जी मंगानी पड़ रही है. इसकी वजह से ट्रांसपोर्ट का खर्च अलग से जुड़ रहा है. तो वहीं शादी समारोहों और मांगलिक कार्यों का आयोजन भी सब्जियों के रेट में इजाफा करने का एक बड़ा कारण बना है.

देखें क्या चल रहे हैं हरी सब्जियों के दाम

गोभी 60 रुपए में, टमाटर 30 रुपए किलो, भिंडी 50 रुपए किलो, कटहल 40 रुपए किलो, नेनुआ (तरोई) 60 से 80 रुपए किलो, बैगन 40 रुपए किलो, पत्ता गोभी 20 रुपए में, सतपुतिया 50 रुपए किलो, करेला 40 रुपए किलो, हरी मिर्च 40 रुपए, लौकी 30 से 40 रुपए किलो, आलू 25 से 30 रुपए किलो, प्याज 20 से 25 रुपए किलो, शिमला मिर्च 80 रुपए किलो, गाजर 50 रुपए किलो, कोहड़ा 30 रुपए में, बोड़ा 50 रुपए, सफेद बैगन 60 रुपए किलो, अदरक 180 रुपए में. -भारत एक्सप्रेस

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सड़क पर चीखती रही लड़की, नहीं माने मनचले!’ बिहार के जमुई में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल

Jamui Viral Video : जमुई का एक कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में…

26 minutes ago

परीक्षा, मोबाइल और ChatGPT… IIT बॉम्बे छात्र की मौत से उठे कई सवाल

IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की हॉस्टल में मौत हो गई.…

34 minutes ago

21 या 22 सितंबर? परिवर्तिनी एकादशी की तारीख पर बड़ा भ्रम, नोट करें सही डेट

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी 2026 का व्रत उदया तिथि के अनुसार 22 सितंबर को…

39 minutes ago

एशियन गेम्स में भारतीय शूटरों का जलवा! तीन सिल्वर से किया श्रीगणेश, इलावेनिल वलारिवन ने जीते दो पदक

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत की है. भारत ने शूटिंग में…

60 minutes ago

कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लेंगी ममता बनर्जी? नंदीग्राम उपचुनाव में ‘दीदी’ के सरेंडर पर कल्याण बनर्जी ने बोला हमला

नंदीग्राम उपचुनाव में TMC उम्मीदवार के नाम वापसी और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन के बाद…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र 2026: 8 या 9 दिन? महासंयोग देख पंडित भी हैरान, नोट करें सही तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इस…

1 hour ago