देश

‘बर्बाद’ हो जाएगी US की अर्थव्यवस्था! भारत के पास हैं ट्रंप टैरिफ के खिलाफ 30 सबसे बड़े हथियार

India Counter Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का एकतरफा और अनुचित टैरिफ लगाकर एक नया व्यापारिक युद्ध छेड़ दिया है. यह फैसला तब आया है जब चीन पर केवल 34% टैरिफ लगाया गया है, जो भारत के साथ भेदभाव को उजागर करता है. इस “टैरिफ टेरर” का जवाब देने के लिए भारत के पास एक अनोखा और शक्तिशाली हथियार है: स्वदेशी का मंत्र. अगर 140 करोड़ भारतीय नागरिक अमेरिकी कंपनियों के प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करना शुरू कर दें, तो अमेरिका को आर्थिक रूप से गहरा झटका लग सकता है.

आपकी रसोई से लेकर आपके स्मार्टफोन तक, सैकड़ों अमेरिकी कंपनियां भारत में अरबों का कारोबार कर रही हैं, और इन पर सीधा हमला ट्रंप के फैसले (Donald Trump Tariff) का सबसे प्रभावी जवाब हो सकता है. आइये जानें 30 बड़ी अमेरिकी कंपनियों के नाम जो आपके जीवन के हर हिंसी में समाई हुई हैं.

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत ने बताया US को जवाब देने का तरीका, मान गए इंडियन तो निकल जाएगी ट्रंप की हवा

30 अमेरिकी कंपनियों की लिस्ट

  1. अमेज़ॅन (Amazon India): ई-कॉमर्स सेगमेंट में सबसे बड़ी प्लेयर
  2. एप्पल (Apple Inc.): आईफोन के लिए बड़ा बाजार
  3. गूगल (Google – Alphabet Inc.): सर्च इंजन, विज्ञापन, एंड्रॉइड और क्लाउड सेवाएं
  4. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft): सॉफ्टवेयर, क्लाउड और आईटी सर्विस
  5. फेसबुक और ट्विटर (Meta और X): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
  6. कोका-कोला (Coca-Cola India): पेय पदार्थों की अग्रणी कंपनी
  7. पेप्सिको (PepsiCo India): पेय और स्नैक्स के क्षेत्र में अग्रणी
  8. P&G (Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd.): व्हिस्पर, टाइड और विक्स जैसे प्रोडक्ट्स
  9. कोलगेट-पामोलिव (Colgate-Palmolive India Ltd.): टूथपेस्ट और टूथब्रश
  10. जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson Pvt. Ltd.): बेबी प्रोडक्ट्स और फार्मास्यूटिकल्स
  11. नेस्ले (Nestlé India Limited): मैगी, नेस्कैफे, किटकैट, मिल्कमेड बनाने और बेचने वाली कंपनी
  12. किम्बरली-क्लार्क (Kimberly-Clark Lever Pvt Ltd.): हगीज और कोटेक्स जैसे प्रोडक्ट्स
  13. केलॉग (Kellogg India Pvt. Ltd.): कॉर्न फ्लेक्स और अन्य ब्रेकफास्ट प्रोडक्ट्स
  14. जेएम स्मकर कंपनी (J.M. Smucker Company India Pvt. Ltd.): जैम, पीनट बटर और अन्य स्प्रेड्स
  15. मार्स (Mars International India Pvt. Ltd.): चॉकलेट और पालतू जानवरों के लिए भोजन
  16. मैकडोनाल्ड (McDonald’s India): बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और मैकफ्लरी
  17. KFC (Kentucky Fried Chicken): फ्राइड चिकन और फास्ट-फूड उत्पाद
  18. डोमिनोज़ पिज्जा (Domino’s Pizza) और पिज्जा हट (Pizza Hut): पिज्जा और पास्ता
  19. स्टारबक्स (Starbucks India): कॉफी और अन्य पेय पदार्थ
  20. फॉरएवर 21 (Forever 21): फैशन और कपड़े
  21. मेबेलिन न्यू यॉर्क (Maybelline New York): कॉस्मेटिक्स और मेकअप
  22. टाइमएक्स (Timex): घड़ियां और टाइमपीस
  23. फॉसिल (Fossil India): घड़ियां और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज
  24. नाइकी (Nike India): खेल और कैजुअल कपड़े, जूते और फिटनेस एक्सेसरीज
  25. लेवी स्ट्रॉस (Levi Strauss India): जींस और कैजुअल कपड़े
  26. स्केचर्स (Skechers India): कैजुअल और स्पोर्ट्स फुटवेयर
  27. गैप (Gap India): कैजुअल फैशन ब्रांड
  28. गेस (Guess): स्टाइलिश और लक्जरी घड़ियां
  29. मोंडेलेज़ इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Mondelez India Foods Pvt. Ltd.): कैडबरी और ओरियो जैसे प्रोडक्ट्स
  30. सिटीग्रुप (Citigroup): बैंकिंग और निवेश सेवाएं

ये भी पढ़ें: कनाडा आउट, इंडिया इन! मोदी कैबिनेट के फैसले 2030 में मिल सकती है खुशखबरी

भारत के लिए एक अवसर

ट्रंप का टैरिफ भारत (India Counter Donald Trump Tariff) के लिए एक चुनौती जरूर है, लेकिन यह एक अवसर भी है. यह हमें आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ने का मौका देता है. अमेज़न, एप्पल, गूगल, कोका-कोला, और मैकडॉनल्ड्स जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियां भारतीय बाजार से जो भारी मुनाफा कमाती हैं, वह सीधे तौर पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है. अगर भारतीय उपभोक्ता और खुदरा विक्रेता इन उत्पादों की जगह देसी विकल्पों को प्राथमिकता दें, तो यह न केवल अमेरिका पर निर्भरता कम करेगा, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा. यह एक ऐसा कदम होगा जो बिना किसी युद्ध के, व्यापारिक मोर्चे पर ट्रंप को करारा जवाब देगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago