देश

मोदी सरकार में ऐसे भर रहा देश का खजाना: HPCL दे रहा स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा, 28 स्टार्टअप्स में किया करोड़ों का निवेश

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा दे रहा है और अब तक 28 स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए 27 करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है. एचपीसीएल की ‘उद्गम’ पहल ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए अब तक 35 करोड़ रुपए जुटाए हैं.

पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की पोस्ट में लिखा, “भारत का ऊर्जा भविष्य इनोवेशन द्वारा आकार ले रहा है. एचपीसीएल की ‘उद्गम’ पहल ग्रीन हाइड्रोजन और इथेनॉल, स्मार्ट एलपीजी सिलेंडर और उत्सर्जन नियंत्रण, आईओटी सॉल्यूशंस और कैशलेस तकनीक और वेस्ट-टू-एनर्जी और कार्बन कैप्चर पर काम करने वाले स्टार्टअप को सशक्त बना रही है.”

ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ” एचपीसीएल की ‘उद्गम’ पहल ने 35 करोड़ रुपए का फंड जुटाया गया. 27 करोड़ रुपए के निवेश से 28 स्टार्टअप को समर्थन दिया गया. एचपीसीएल एक स्वच्छ, आत्मनिर्भर ऊर्जा अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रहा है.”

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट में आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप इंडिया पहल का धन्यवाद किया और कहा इससे पूरे देश में इनोवेशन को बढ़ावा मिल रहा है. इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड हाइड्रोजन ईंधन सेल-आधारित ई-बस के डिजाइन और तेल कुओं के निरीक्षण और बहुआयामी तेल एवं गैस संचालन के लिए वायरलेस रोबोट के डिजाइन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 15 स्टार्टअप को 50 करोड़ रुपए के स्टार्टअप फंड के साथ समर्थन दे रहा है.

HPCL का तिमाही मुनाफा 18% बढ़ा

केंद्रीय मंत्री ने बताया, “स्टार्टअप को पंख देकर ऑयल इंडिया लिमिटेड उन्हें अपने सपनों को हकीकत में बदलने में मदद कर रहा है. नौकरियों के नए दरवाजे खोल रहा है.”

पुरी ने एक अलग एक्स पोस्ट में कहा कि एचपीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 3,355 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो 2023-24 की इसी तिमाही के इसी आंकड़े से 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.

सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल मार्केटिंग कंपनी की चौथी तिमाही के दौरान कुल आय 1.19 लाख करोड़ रुपए रही. कंपनी बढ़ती स्थानीय ईंधन मांग को पूरा करने के लिए दक्षिण भारत में अपनी विजाग तेल रिफाइनरी की क्षमता को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

13 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

20 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

29 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

30 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

45 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago