केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GEM) ने महिलाओं के नेतृत्व वाले 1,85,408 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) से मान्यता प्राप्त 31,005 स्टार्टअप्स से पारदर्शी तरीके से सरकारी खरीद करके उन्हें सशक्त बनाया है. यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को दी.
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, “GEM प्रत्येक उद्यम को बढ़ने और भारत की सेवा करने का अवसर दे रहा है.”
पिछले वित्तीय वर्ष में GEM पर ऑर्डर की वॉल्यूम 72,36,651 तक पहुंच गई, जिसका कुल ऑर्डर मूल्य 5,43,019 करोड़ रुपए था.
2016 में बना GEM सरकारी खरीदारों को उचित कीमत पर सार्वजनिक खरीद करने के लिए एक एंड-टू-एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है.
वित्त वर्ष 2019-20 में प्लेटफॉर्म में सेवाओं को एक अलग सेगमेंट के रूप में शामिल किया गया, जिसमें शुरुआत में मैनपावर और कैब हायरिंग, सुरक्षा और सफाई एवं स्वच्छता जैसी बुनियादी सेवाएं शामिल थीं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गोयल ने कहा, “GEM को उसके 8वें निगमन दिवस पर शुभकामनाएं. इस प्लेटफॉर्म ने पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन के माध्यम से सार्वजनिक खरीद को फिर से परिभाषित किया है.”
उन्होंने आगे कहा, “यह केवल एक मार्केटप्लेस नहीं, बल्कि एक आंदोलन है. इससे महिलाओं के नेतृत्व वाले 1,85,408 MSME और डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त 31,005 स्टार्टअप को सशक्त बनाने में मदद मिली है.”
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने पिछले महीने कहा कि डिजिटल खरीद प्लेटफॉर्म GEM ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी संगठनों को दस लाख से अधिक मैनपावर की भर्ती की सुविधा प्रदान की है.
GEM ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान स्वास्थ्य, जीवन और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसियों को कवर करते हुए 1.3 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को बीमा की सुविधा प्रदान की है.
सरकार की ओर से बीमा पॉलिसियों की खरीद में अधिक दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए जनवरी 2022 में GEM पर बीमा सेवा श्रेणी शुरू की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…