देश

‘PM मोदी राष्ट्र भक्तों का सम्मान करना जानते हैं’, All Party Delegation में शशि थरूर का नाम आने पर बोले आचार्य प्रमोद

संभल स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर की तारीफ की है. आचार्य प्रमोद ने अपने हालिया ट्वीट में कहा, “कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक ‘राष्ट्र भक्त’ नेता हैं, और पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र भक्तों का सम्मान करना जानते हैं.” इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खासी चर्चा बटोरी है.

आचार्य प्रमोद का यह बयान शशि थरूर द्वारा हाल ही में मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति की सराहना के बाद आया है. थरूर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सटीक और करारा जवाब दिया है. उन्होंने इसे एक ‘कैलिब्रेटेड रिस्पॉन्स’ बताते हुए कहा कि भारत ने आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, साथ ही आम पाक-नागरिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा.

आचार्य प्रमोद कृष्णम, जो पहले कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके हैं, अब वे राष्‍ट्रहित के मुद्दों पर लगातार इस पार्टी की आलोचना कर रहे हैं. उनकी हालिया टिप्‍पणी से विपक्षी खेमे में हलचल मच गई है, जबकि कुछ लोग इसे उनकी बदली हुई राजनीतिक निष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं. ट्वीट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

मोदी सरकार ने बनाए हैं खास डेलिगेशन

बता दें कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रूख बताने के लिए सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन बनाए हैं. ये डेलिगेशन दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों का दौरा करेगा.

कांग्रेस पार्टी से एक नाम हैं— शशि थरूर

डेलिगेशन को लीड करने वाले सांसदों के नाम भी जारी किए जा चुके हैं. संसदीय कार्य मंत्रालय ने इसमें कांग्रेस से एकमात्र सांसद शशि थरूर का नाम शामिल किया है, इससे कांग्रेसी आलाकमान आग बबूला हो गया है. कांग्रेस के बयान में कहा गया है— हमने तो केंद्र सरकार को थरूर का नाम नहीं दिया था. अपने आप ही उठा लिया. थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी थी.’

सरकार की तारीफ करने पर तमतमाए कांग्रेसी

दरअसल, कांग्रेस के कई बड़े नेता ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार की तारीफ करने पर शशि थरूर से नाराज हैं. 14 मई को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में थरूर के बयान पर ऐतराज जताया गया था.

शशि थरूर बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं

दूसरी तरफ, शशि थरूर ने डेलिगेशन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार जताया. उन्होंने X पर लिखा, ‘मैं हाल की घटनाओं पर हमारे देश का दृष्टिकोण रखने के लिए 5 प्रमुख देशों की राजधानियों में एक सर्वदलीय डेलिगेशन का नेतृत्व करने के लिए सरकार के निमंत्रण से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. जब राष्ट्रीय हित की बात होगी और मेरी सेवाओं की जरूरत होगी, तो मैं पीछे नहीं रहूंगा.’

ये भी पढ़ें: पटियाला हाउस कोर्ट में बजरंग पुनिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि केस की सुनवाई 29 मई तक टली

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

12 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

42 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

50 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago