देश

‘हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव…’, हूल दिवस पर अमित शाह का अब तक का सबसे दमदार संदेश

Hul Diwas Amit Shah Message: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आज का दिन यानी 30 जून ‘हूल दिवस’ के रूप में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक महत्व रखता है. इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संथाल विद्रोह के अमर बलिदानियों और जनजातीय नायकों को याद करते हुए एक बेहद दमदार और बड़ा संदेश देश के सामने रखा है.

अमित शाह ने जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस महान जनआंदोलन को अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला देने वाला बताया. गृह मंत्री के इस बयान के बाद देश भर में संथाल क्रांति के महानायकों के शौर्य की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है.

 

वीरांगनाओं के अदम्य साहस को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संथाल क्रांति के नायकों को याद करते हुए देश के नाम एक बेहद कड़क संदेश साझा किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि जनजातीय अस्मिता और मातृभूमि के लिए संथाल क्रांति में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी बलिदानियों को वे ‘हूल दिवस’ के अवसर पर स्मरण कर नमन करते हैं.

अमित शाह ने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सिदो-कान्हू मुर्मु, चांद-भैरव और वीरांगनाओं फूलो-झानो ने अंग्रेजी हुकूमत के क्रूर शासन के विरुद्ध संघर्ष का ऐसा शंखनाद किया था, जिसने पराधीनता के विरुद्ध जन-जन में प्रतिरोध और स्वाभिमान की चेतना का संचार किया था.

आदिवासियों ने फूंका था बिगुल

अमित शाह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि 1855 में हुआ यह विद्रोह कोई सामान्य आंदोलन नहीं था, बल्कि यह भारत के आदिवासियों का अंग्रेजी राज के खिलाफ एक खुला और निर्णायक युद्ध था. अंग्रेजों के दमन और शोषण के खिलाफ जब सिदो-कान्हू ने ‘अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो’ का नारा बुलंद किया, तो हजारों जनजातीय भाई-बहन अपनी पारंपरिक कमान और तीरों के साथ मैदान में उतर आए थे. अमित शाह के अनुसार, इस ऐतिहासिक जनक्रांति ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई ऊर्जा और आक्रामक दिशा प्रदान की थी, जो आगे चलकर देश के अन्य स्वतंत्रता आंदोलनों के लिए भी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बनी.

MP के नेताओं ने भी दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

शिवराज सिंह चौहान का संदेश: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संथाल विद्रोह के अमर बलिदानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो सहित सभी वीर-वीरांगनाओं के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया. उन्होंने कहा कि इन वीरों की गौरव गाथा सदैव भावी पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत देती रहेगी.

डॉक्टर मोहन यादव और हिमंत बिस्वा का नमन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपनी पोस्ट में कहा कि जनजातीय वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक हूल दिवस पर वे अमर शहीदों को नमन करते हैं. मां भारती के इन अमर सपूतों के बलिदान और त्याग के कर्ज से यह देश कभी भी मुक्त नहीं हो सकता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

7 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago