देश

‘हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने को तैयार’, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी पर पीएम मोदी

भारत के अहमदाबाद शहर को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा है कि भारतवासी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “2030 के सेन्टेनरी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार भारत को मिलने पर अत्यंत खुशी है. भारत के लोगों और हमारे खेल स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को हार्दिक बधाई. यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना की शक्ति है, जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है. ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को अद्भुत उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं. हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “भारत के अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने की प्रतिष्ठित बोली जीतने पर प्रत्येक देशवासी को बधाई. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स हॉटस्पॉट बनाने के विजन का सबूत है. एक दशक से ज्यादा की मेहनत के बाद, पीएम मोदी ने वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है और असरदार गवर्नेंस और आसान टीमवर्क के जरिए हमारे देश की क्षमता को बढ़ाया है.”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “आइए जश्न मनाते हैं. भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी. अहमदाबाद को 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए होस्ट शहर घोषित किया गया है.”

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखा, “भारत के लिए ऐतिहासिक पल. अहमदाबाद को 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए चुना गया है, जिससे 20 साल बाद कॉमनवेल्थ भारत वापस आ रहा है. हमारी खेल यात्रा के इस नए अध्याय पर गर्व है.”

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुई एक बैठक में अहमदाबाद के नाम पर मुहर लगी. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की बोली में भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को कॉमनवेल्थ गेम्स 2034 के एडिशन के लिए विचार में रखने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें- पीएलआई स्कीम ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को ‘मेक इन इंडिया’ की ओर कर रही आकर्षित- पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago