देश

नमाज पढ़वाने पर निपट गई टीचर: हिंदू बच्चों को होमवर्क में दिया ‘कलमा’, बवाल के बाद स्कूल ने निकाला

Hyderabad News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसने शिक्षा के मंदिर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. यहां के सईदाबाद इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कत्रा के मासूम बच्चों को कथित तौर पर धार्मिक होमवर्क दिया गया. इस बात की जानकारी मिलते ही हिंदू छात्र के माता-पिता ने स्कूल पहुंचकर कड़ा विरोध जताया.

देखते ही देखते इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि स्कूल प्रबंधन को एक्शन लेना पड़ा और आरोपी टीचर की मुश्किलें बढ़ गई. स्कूल ने कड़ा रुख अपनाते हुए टीचर को तुरंत नौकरी से निकाल दिया है.

क्या है पूरा मामला?

हैरानी की बात यह है कि यह होमवर्क क्लास के सभी बच्चों को दिया गया था, जिसमें हिंदू छात्र भी शामिल थे. जब एक छोटे बच्चे ने घर जाकर अपनी डायरी दिखाई और माता-पिता को इस अजीबोगरीब होमवर्क के बारे में बताया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

हैरानी की बात ये है कि होमवर्क क्लास के सारे बच्चों को दिया गया था जिसमें हिंदू छात्र शामिल थे. जब एक छोटे बच्चे के माता-पिता ने घर पर उसकी स्कूल डायरी चैक की तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा

बच्चे की डायरी देखने और बात सुनने के बाद माता-पिता अगले ही दिन स्कूल पहुंच गए और मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी बच्चे पर उसकी इच्छा या धार्मिक पाठ पढ़ने का दबाव नहीं डाला जा सकता है. स्कूल का काम छात्रों को शिक्षा देना है न कि किसा खास धर्म का प्रचार करना. इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से तुरंत इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और जांच करने की मांग की.

ये भी पढ़ें- मुंबई में शिवसेना की कलह आई सड़क पर: सरेआम चले लात-घूंसे, फटे नगरसेवक के कपड़े; देखें VIDEO

स्कूल ने लिया बड़ा एक्शन

मामला बढ़ता देख और विवादों से बचने के लिए स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को एक कड़ा फैसला लिया. स्कूल ने आरोपी शिक्षिका शेख आयशा परवीन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का पत्र जारी कर दिया. मैनेजमेंट ने इस लेटर में साफ लिखा है कि शिक्षिका को तुरंत नौकरी से हटाया जाता है. इतना ही नहीं उन्हें भविष्य के लिए भी सक्सेस ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स के किसी भी दूसरे स्कूल या संस्थान में नौकरी के लिए हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट घोषित कर दिया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago