गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित 'महा पदयात्रा' का नेतृत्व करने के लिए हैदराबाद पहुंचने के तुरंत बाद पुराने शहर में स्थित इस मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की.
हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, नेता बोले- कांग्रेस के झूठ का देंगे जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा गया है. हैदराबाद की सड़कों और चौराहों को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नारे वाले पोस्टरों और बैनरों से सजा दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी का यह कार्यक्रम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा रामलीला मैदान में रविवार को की गई रैली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.
जमीन के नीचे ‘खजाना’ और ऊपर तंत्र-मंत्र का ड्रामा! 11 लोगों से ठगे 1 करोड़, ऐसे खुला बाबा गैंग का राज
Hyderabad Tantrik Gang: हैदराबाद पुलिस ने कथित तांत्रिक गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खजाने का लालच देकर 11 लोगों को ठगा. आरोपी जमीन में नकली सोने के सिक्के और कोयला दबाकर तंत्र-मंत्र का नाटक करते थे और पूजा के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते थे.
4 दिन की नवजात बच्ची को 5 लाख में बेचने की कोशिश नाकाम, बालापुर पुलिस ने महिला को पकड़ा
Hyderabad Baby Sale Case: हैदराबाद के बालापुर इलाके में पुलिस ने नवजात बच्ची की बिक्री की कोशिश को नाकाम करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है.
नमाज पढ़वाने पर निपट गई टीचर: हिंदू बच्चों को होमवर्क में दिया ‘कलमा’, बवाल के बाद स्कूल ने निकाला
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सईदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के हिंदू छात्रों को कथित तौर पर होमवर्क में 'कलमा' और 'सूरह फातिहा' याद करने का काम दिया गया. जब मासूमों ने घर जाकर इस धार्मिक होमवर्क के बारे में बताया, तो परिजनों ने स्कूल पहुंचकर भारी हंगामा किया.
पहले खिलाते थे मटन बिरयानी, फिर बाथरूम में ले जाकर भिखारियों के साथ करते थे ये काम!
मेडिकल फील्ड को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सिकंदराबाद से सामने आया है. यहां एक फर्टिलिटी क्लीनिक का स्टाफ फुटपाथ पर रहने वाले भिखारियों को मुफ्त मटन बिरयानी और ₹4000 का लालच देकर बाथरूम में ले जाता था और धोखे से उनका स्पर्म सैंपल ले लेता था.
शातिर चोरों की इस ‘गंदी एक्टिंग’ ने उड़ाए सबके होश, पलक झपकते ही किया कांड, देखें VIDEO
Hyderabad Case: हैदराबाद के सरूरनगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां सड़क पर मदद करने का नाटक रचकर दो शातिर चोरों ने एक राहगीर का 1 लाख रुपये का कीमती मोबाइल फोन उड़ा लिया.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की अनोखी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये में बेचा जब्त हॉकर विमान
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार किसी जब्त विमान (हॉकर 800 A) की नीलामी करते हुए उसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया है.
तेलंगाना दौरे पर BJP अध्यक्ष; 3 दिन, 10 जिला कार्यालय और महामंथन… जानिए क्या है भाजपा का पूरा प्लान?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तेलंगाना के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे. यह दौरा 28 जून से 30 जून 2026 तक तेलंगाना का एक महत्वपूर्ण तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा होगा.
ट्रंप बोले- ‘थैंक्यू इंडिया’, अमेरिका की आजादी के 250 साल पर भारत ने दिया ‘हैदराबादी सरप्राइज’
Donald Trump Avenue Hyderabad: अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा गया. ट्रंप ने भारत का धन्यवाद किया.







