देश

‘मैंने अपना जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है’, RPSC सदस्य मंजू शर्मा ने दिया इस्तीफा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य डॉ. मंजू शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोमवार (1 सितंबर) को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा. उन्होंने इस्तीफे का कारण भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवाद के कारण अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और आयोग की गरिमा प्रभावित होने को बताया है.

डॉ. मंजू शर्मा मशहूर कवि कुमार विश्वास की पत्नी हैं. उन्हें पूर्व की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस कार्यकाल में 2020 में आरपीएससी सदस्य नियुक्त किया गया था. उनके इस्तीफे की खबर से राजस्थान के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

मैंने अपना जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है

डॉ. मंजू शर्मा ने राज्यपाल को संबोधित अपने त्यागपत्र में कहा, “मैंने अपना कार्यकारी और निजी जीवन पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी से जिया है. लेकिन हाल ही में एक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवाद के कारण मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और आयोग की गरिमा प्रभावित हुई है. मेरे खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है, न ही मुझे किसी प्रकरण में अभियुक्त माना गया है. फिर भी, सार्वजनिक जीवन में शुचिता और आयोग की निष्पक्षता को सर्वोपरि मानते हुए मैं स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं.”

बता दें कि मंजू शर्मा का नाम 2023 में आरपीएससी की ईओ भर्ती परीक्षा में रिश्वतकांड के आरोपों के बाद सुर्खियों में आया था. शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि कांग्रेस नेता गोपाल केसावत ने उनके नाम पर रिश्वत मांगी थी. हालांकि, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जुलाई 2024 में उन्हें और सहयोगी सदस्य संगीता आर्य को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी.

इसके बावजूद मंजू शर्मा के अनुसार उन्होंने आयोग की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया. उन्होंने राज्यपाल से इस्तीफा स्वीकार करने और औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है. मंजू शर्मा के इस्तीफे ने एक बार फिर आरपीएससी की भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए हैं.


ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ कहां हैं? दिल्ली के एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं पूर्व उपराष्ट्रपति, टेबल-टेनिस खेल कर बिता रहें समय


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

25 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago