झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में नक्सल प्रभावित इलाके में बड़ा हमला हुआ है. यहां IED ब्लास्ट (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में CRPF के तीन जवान घायल हो गए हैं. यह धमाका उस समय हुआ जब सुरक्षा बल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया.
ब्लास्ट में घायल जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. चाईबासा के एसपी ने जानकारी दी है कि घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है, जहां उन्हें उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. फिलहाल डॉक्टरों की टीम जवानों के इलाज में जुटी हुई है.
सूत्रों के अनुसार, यह हमला नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के कारण हुआ है. चाईबासा और पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन शुरू किया था. इसी दौरान यह विस्फोट हुआ.
हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. CRPF और झारखंड पुलिस की टीम इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और इस हमले के पीछे की रणनीति को समझने में जुटी हुई हैं. अभी तक किसी नक्सली संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस घटना को लेकर और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
ये भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर हाई कोर्ट का फैसला, हस्तक्षेप याचिका पर सुनवाई नहीं होगी
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…