आप नेता सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो)
बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता की कवायद के बीच आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस में लीडरशिप के साथ-साथ आइडिया का भी क्राइसिस है. वहीं ‘आप’ ने कांग्रेस को एक ऑफर भी दिया है. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस अगर पंजाब-दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ती है तो AAP भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी. आम आदमी पार्टी के मंत्री के इस तेवर ने फिलहाल नहीं लगता है कि आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच रिश्तों में कड़वाहट कम होगी.
एमपी-राजस्थान में आप चुनाव लड़ती है तो इससे कांग्रेस को नुकसान होगा. इस सवाल पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी. इसके बाद भी कांग्रेस चुनाव लड़ने की बात करती है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ये साफ कर दे कि दिल्ली और पंजाब में वह चुनाव नहीं लड़ेगी तो हम भी राजस्थान और एमपी में चुनाव नहीं लड़ेंगे.
आप नेता ने कांग्रेस पर उनका आइडिया कॉपी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब हमने दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 400 यूनिट तक आधे दाम पर बिजली का वादा किया तो कांग्रेस ने इस आइडिया का मजाक बनाया. लेकिन अब इन्होंने ही हमारा आइडिया कॉपी कर लिया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने आप का आइडिया कॉपी किया. उन्होंने मुफ्त बिजली और महिलाओं को भत्ता देने जैसे वादों का जिक्र किया और कांग्रेस पर आप का आइडिया कॉपी करने का आरोप लगाया.
आप नेता ने कहा कि कांग्रेस का लोगों से जुड़ाव खत्म हो गया है और अब उन्हें ये भी नहीं पता कि लोग क्या चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सारे मैनिफेस्टो झूठे होते हैं, इसलिए हमने इसे ‘गारंटी’ कहा तो कांग्रेस ने इसे भी चुरा लिया. भारद्वाज ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी देश की सबसे नई पार्टी का आइडिया चुरा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…
Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…