Space Flower: अंतरिक्ष और ब्रह्राण्ड के बारे में अभी भी कई ऐसे रहस्य है जिनसे हम आज भी अनजान हैं. साइंटिस्ट आए दिन कई हैरान करने वाले रिसर्च करते रहते हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इतना ही नहीं उनमें कई ऐसे भी हैं, जो आउटर स्पेस में वनस्पति उगाने का प्रयास भी कर रहें हैं. उनके प्रयासों ने उन्हें काफी हद तक सफल भी बनाया है. कई वैज्ञानिक स्पेस में सब्जियां और बगीचे उगाने में भी कामयाब हुए है. हाल ही में नासा ने इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन पर उगाए गए एक फूल की तस्वीर शेयर की है.
नासा द्वारा शेयर की गई एक झिननिया फूल की हल्की नारंगी पंखुड़ियां पूरी तरह खिली हुई हैं. इसकी उलझी हुई पत्तियां तस्वीर के ऊपरी बाएँ कोने तक फैली हुई हैं. फूल के पीछे, पृथ्वी को फोकस से बाहर देखा जा सकता है. कुल मिलाकर यह स्पेस फ्लावर काफी खूबसूरत और अद्भुत नजर आ रहा है. इस स्पेस फ्लावर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. नासा की इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.
ये भी पढ़े:Nawazuddin ने 21 साल की एक्ट्रेस के साथ किया किसिंग सीन, ट्रेलर देख भड़के लोग
नासा ने स्पेस फ्लावर की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा इंटरनेशनल स्पेस पर ऐसी सुविधा के हिस्से के रुप में इस zinnia को उगाया गया था. वैज्ञानिक 1970 के दशक से स्पेस में पौधों का अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन नासा के अंतरिक्ष यात्री केजेल लिंडग्रेन द्वारा 2015 में ISS पर यह विशेष प्रयोग शुरु किया गया था. पोस्ट में आगे लिखा गया है हमारा स्पेस गार्डन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है. कक्षा में पौधे कैसे विकसित होते हैं, यह जानने से हमें समझने में मदद मिलेगी कि पृथ्वी से फसल कैसे विकसित होते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…
दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…
US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…