देश

CM Yogi in Kanpur: ‘एक चौराहे पर छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर पुलिस कर देगी ढ़ेर’- कानपुर में सीएम योगी

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर (kanpur) में पीएम आवास योजना के तहत आभार्थियों को घर की चाबी सौंपी. वहीं सीएम ने आज कानपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए 388 करोड़ रुपए की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार कानपुर समेत प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता के लिए काम कर रही है.

सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर कभी उत्तर भारत के मैनचेस्टर के रूप में विख्यात था. अपने उद्योगों के बदौलत अलग पहचान रखता था, जो देशभर के नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराता था. जिसके बाद सीएम ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा ”70-80 के दशक में कुछ लोगों की बदौलत देश के पांच बड़े महानगरों में गिना जाने वाला कानपुर अराजकता और अव्यवस्था का शिकार हो गया”

छेड़खानी करने पर अपराधी होगा ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि 18 शहर आईसीसीसी (ICCC) के साथ एकीकृत करते हुए सेफ सिटी के रूप में बन रहे हैं. अब अगर कोई अपराधी या समाज विरोधी तत्व जो पहले किसी एक चौराहे पर किसी बहन या बेटी को छेड़ता हो, दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो, अब नहीं कर पाएगा. CCTV कैमरा हर एक गतिविधि को अपने पास रखेगा. अगर किसी ने एक चौराहे पर कोई शरारत की तो अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी. अब कोई भी सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि आईसीसीसी (ICCC)के तहत कानपुर सहित 18 शहरों को सेफ सिटी बनाने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसका परिवर्तन व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है. अब कोई भी समाज विरोध तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर रहा है. यही नहीं, आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  Delhi MCD Results: एमसीडी के 17 फीसदी पार्षदों के खिलाफ क्रिमिनल केस, AAP के 27 तो BJP के 12 दागी, 2 नहीं गए स्कूल

कानपुर में कानून-व्यवस्था हुई स्थापित

सीएम योगी ने कानून- व्यवस्था और मजबूत करने के लिए शेफ सिटी की बात. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानपुर समेत 18 शहरों को शेफ सिटी बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री  इसके पीछे प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 
Rahul Singh

Recent Posts

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

16 minutes ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

25 minutes ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

26 minutes ago

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…

37 minutes ago