यूटिलिटी

UPI Transaction Limit: UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब 1 दिन में कर सकेंगे 10 ट्रांजेक्शन, रुपयों की लिमिट भी तय

UPI Transaction Limit: लेन-देन के कामों में आज यूपीआई (Unified Payments Interface) एक सुविधाजनक विकल्प है. आज रोजमर्रा के कामों में चाहे वह खरीददारी करना हो या किसी को पैसे भेजना या मोबाइल रिचार्ज करना ही क्यों न हो, इसका उपयोग खूब हो रहा है. छोटे ट्रांजेक्शन से लेकर इसकी मैक्सिमम लिमिट (UPI daily limit) तक इसका इस्तेमाल बेहद ही आसान और सुरक्षित माना जाता है.

इसके अलावा कभी-कभी कुछ मामलों में इसकी लिमिट के कारण ट्रांजेक्शन के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर होना पड़ता है. ऐसे में यूपीआई से जुड़ी यह खबर आपको कुछ राहत दे सकती है.

क्या है अपडेट

नए अपडेट के अनुसार यूपीआई की सुविधा देने वाली कंपनिया गूगल पे (GPay), फोन पे (PhonePe), अमेजन पे (Amazon Pay) और पेटीएम (Paytm) ने अब अपने डेली के ट्रांजेक्शन के लिए एक लिमिट तय कर दी है. NPCI (National Payments Corporation of India) ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें: Business Idea: कम लागत में मोटी कमाई, भारी डिमांड में है ये बिजनेस

एक दिन में अब कितना हो सकेगा ट्रांजेक्शन?

NPCI  (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की नई गाइडलाइन के अनुसार अब एक दिन में किए जाने वाले ट्रांजेक्शन में काफी बदलाव किए गए हैं. यूपीआई से अब रोजाना 1 लाख रुपये की सीमा तक ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. बात करें कुछ छोटे बैंकों की तो उन्होंने 25,000 तक की लिमिट बना रखी है.

ऐप अनुसार जानें ट्रांजेक्शन की सीमा

बात करें Amazon Pay की तो इसके UPI से पेमेंट करने की मैक्सिमम लिमिट 1,00,000 रुपये तय की गई है. वहीं इसके यूपीआई पर लेनदेन की संख्या 20 हो गई है. Paytm जैसे बड़ी यूपीआई कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक लाख रुपये तक की लिमिट तय की है. कंपनी ने एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब आप इसके ऐप से हर घंटे में सिर्फ 20,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन सकते हैं. घंटे के हिसाब से लेन देन की संख्या को देखा जाए तो प्रति घंटा 5 ट्रांजेक्शन ही किया जा सकता है. वहीं एक दिन में इसकी लिमिट सिर्फ 20 ही है.

फोन पे और गूगल पे ने किया यह अपडेट

PhonePe ने भी अपने रोजाना के ट्रांजेक्शन की लिमिट 1,00,000 रुपये तय कर दी है. बैंक की गाईडलाइन के आधार पर फोन पे UPI के जरिए हर दिन ज्यादा से ज्यादा 10 या 20 ट्रांजेक्शन ही किया जा सकता है. बात करें गूगल पे (Google Pay) की तो इससे एक दिन में सिर्फ 10 लेन देन ही क्या जा सकता है. Google Pay या GPay समेत कई UPI ऐप द्वारा बैंक एकाउंट से एक लाख रुपये तक 10 ट्रांजेक्शन ही किया जा सकता है. गूगल पे और फोन पे के अलावा कुछ ऐप में घंटे के अनुसार कोई लिमिट तय नहीं है.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

6 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

7 minutes ago

अखिलेश के PDA फॉर्मूले में सेंध! ओवैसी ने 150 सीटों पर ठोका दावा, क्या बंट जाएगा मुस्लिम वोट?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…

19 minutes ago

भारत में ARIN-AP की 11वीं वार्षिक बैठक शुरू, अपराध की कमाई की वसूली पर चल रही है मंथन

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…

23 minutes ago

हर महीने सहारा बदलती हैं ममता बनर्जी! कुणाल घोष पर अंडाकांड और बंगाल हिंसा को लेकर बरसे दिलीप घोष

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…

23 minutes ago

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

36 minutes ago