जानिए कौन है BRICS समिट में नजर आया शख्स?
BRICS Summit 2026 की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आ रहे हैं. तीनों नेताओं के पास खड़ा एक शख्स मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सोशल मीडिया पर लोग उसकी पहचान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे. हालांकि बाद में पता चला कि वह कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी सिद्धार्थ बाबू हैं.
सिद्धार्थ बाबू विदेश मंत्रालय में यूरोप और यूरेशिया मामलों के उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं. वह प्रधानमंत्री मोदी की कई महत्वपूर्ण विदेशी बैठकों में दुभाषिए (इंटरप्रेटर) की भूमिका निभाते हैं. अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भाषा और संवाद की सटीकता बेहद महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी केवल शब्दों का अनुवाद करना नहीं बल्कि बातचीत के भाव और संदर्भ को सही तरीके से दूसरे पक्ष तक पहुंचाना भी होता है.
BRICS Summit 2026 gets underway in Delhi. pic.twitter.com/WN7YWi5bTg
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2026
केरल के कोच्चि के रहने वाले सिद्धार्थ बाबू 2017 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कुछ समय निजी क्षेत्र में भी काम किया. बाद में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और 2016 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल की.
इतनी शानदार रैंक के बावजूद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के बजाय भारतीय विदेश सेवा (IFS) को चुना. विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उनकी गहरी रुचि को इसके पीछे की प्रमुख वजह माना जाता है.
दिसंबर 2017 में विदेश मंत्रालय में अधिकारी प्रशिक्षु के रूप में करियर शुरू करने के बाद सिद्धार्थ बाबू को चीन में तैनाती मिली. साल 2018 से 2022 तक उन्होंने बीजिंग के भारतीय दूतावास में तीसरे और दूसरे सचिव के रूप में काम किया. इस दौरान उन्हें भारत-चीन संबंधों और क्षेत्रीय कूटनीति का व्यापक अनुभव मिला.
इसके बाद 2022 से 2024 के बीच वह अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मॉन्टेरी में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तैनात रहे. विदेश सेवा में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद वह नई दिल्ली लौटे और विदेश मंत्रालय में अहम पदों पर काम करते हुए वर्तमान में यूरोप और यूरेशिया मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 5 प्वाइंट में जानें क्यों पूरी दुनिया कर रही है दिल्ली BRICS Summit की तारीफ?
BRICS Summit के दौरान खींची गई तस्वीर में उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी. कई लोग उनके पहनावे और मुस्कुराहट को लेकर चर्चा कर रहे थे. हालांकि, उनकी पहचान सामने आने के बाद लोगों को पता चला कि तस्वीर में दिख रहा यह शख्स भारत की कूटनीतिक टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पर्दे के पीछे रहकर अंतरराष्ट्रीय संवाद को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…