देश

Lucknow IT City की 100 एकड़ जमीन पर था बिल्डरों का अवैध कब्जा, LDA टीम ने अब ध्वस्त किए निर्माण, शुरू होगी नई योजना

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा विकसित की जा रही आईटी सिटी की 100 एकड़ जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर कॉलोनी बनानी शुरू कर दी थी. इसकी जानकारी मिलते ही LDA अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक अभियान चलाया और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

LDA की सख्त कार्रवाई

LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, प्राधिकरण जल्द ही अपनी आईटी सिटी योजना लॉन्च करने जा रहा है. इस बीच, यह पाया गया कि कुछ बिल्डरों ने योजना के लिए आरक्षित जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी विकसित करनी शुरू कर दी थी.

नोटिस जारी कर की गई कार्रवाई

अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था. जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक ने बताया कि परेहटा गांव में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई. वहीं, जोनल अधिकारी रवि नंद सिंह ने कहा कि सभी अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे.

LDA की आईटी सिटी योजना

LDA, सुल्तानपुर रोड और किसान पथ के बीच ग्राम-बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, खुजौली और भटवारा समेत 1710 एकड़ भूमि पर आईटी सिटी विकसित कर रहा है.

इस परियोजना में आवासीय भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल क्षेत्र, मनोरंजन केंद्र, औद्योगिक सुविधाएं, सार्वजनिक सुविधाएं, परिवहन मार्ग, ग्रीन एरिया और जल निकाय विकसित किए जाने की योजना है.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago