देश

गर्मी से तो राहत, लेकिन जान पर बनी आफत! अगले 8 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम, भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट

IMD Weather Alert 6 July 2026: देश के करोड़ों लोगों के लिए मौसम विभाग से इस वक्त की सबसे बड़ी और डराने वाली खबर सामने आ रही है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बेहद शक्तिशाली अवदाब यानी लो प्रेशर सिस्टम बन चुका है, जो अगले 24 घंटों के भीतर ओडिशा के तट को पार करके छत्तीसगढ़ की ओर तबाही मचाने आगे बढ़ेगा.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के ताजा बुलेटिन (today mausam update) के अनुसार मानसून अब अपने सबसे आक्रामक रूप में आ गया है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन अब आसमानी आफत ने जान जोखिम में डाल दी है. मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों के लिए अगले 8 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश, भयंकर वज्रपात और जानलेवा आंधी का महा-अलर्ट जारी कर दिया है.

80 किलोमीटर की स्पीड से चलेंगी विनाशकारी हवाएं(Aaj ka Mausam 6 july 2026)

दरअसल मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस नए वेदर सिस्टम के कारण समुद्र से लेकर मैदानों तक मौसम पूरी तरह उग्र हो चुका है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण-गोवा, सौराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक प्रकृति का भयंकर कहर देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास समुद्र में इतनी ऊंची और खतरनाक लहरें उठ रही हैं कि आईएमडी ने 7 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है. मैदानों में हवा की रफ्तार 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जो कमजोर मकानों और बिजली के खंभों को उखाड़ सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में 8 जुलाई तक आंधी-तूफान(today mausam update)

राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में आज 6 जुलाई की सुबह से ही बादलों ने कड़ा पहरा डाल दिया है. दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने आज सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आंधी और बारिश का यह खतरनाक सिलसिला 8 जुलाई तक लगातार जारी रहने वाला है, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ सकती है.

यूपी और बिहार के इन जिलों में मचेगी खलबली

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों के लिए आने वाले 48 घंटे बेहद संकटपूर्ण बताए गए हैं. यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, गोरखपुर और देवरिया सहित पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आसमानी बिजली कहर ढा सकती है.

वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे बड़े जिलों में भी 8 जुलाई तक रुक-रुककर मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है. प्रशासन ने लोगों को इस दौरान बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने को कहा है.

क्या है बड़े शहरों में मौसम का हाल?

शहर अधिकतम तापमान (6 जुलाई) न्यूनतम तापमान (6 जुलाई)
दिल्ली 32°C 27°C
मुंबई 27°C 22°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 30°C 28°C
लखनऊ 36°C 30°C
पटना 32°C 28°C
रांची 26°C 24°C
भोपाल 30°C 25°C
जयपुर 36°C 28°C
शिमला 24°C 17°C
नैनीताल 21°C 18°C

राजस्थान और झारखंड में 10 जुलाई तक थमेगी रफ्तार

राजस्थान के रेतीले इलाकों से लेकर झारखंड के पठारों तक मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है. राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर जैसे जिलों में 6 से 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दूसरी तरफ झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट सुनने को मिलेगी. इन दोनों राज्यों में 9 जुलाई तक मौसम का यह कड़ा पहरा जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- आगरा मर्डर केस में पत्नी का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा, पलंग पर ली आखरी सांस, फिर ₹400 की मिट्टी मंगाकर बाथरूम में दफनाया पति

पहाड़ों पर भूस्खलन का बड़ा खतरा

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो वहां हालात इस समय सबसे ज्यादा नाजुक बने हुए हैं. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और चमोली में आज 6 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जो 11 जुलाई तक जारी रहेगा. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और कांगड़ा में भी 6 और 7 जुलाई को पहाड़ों पर आफत की बारिश होने वाली है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, पुंछ और राजौरी में भी 11 जुलाई तक मौसम का मिजाज बेहद सख्त रहेगा. लगातार होने वाली इस मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड और नदियों का जलस्तर बढ़ने से रास्ते पूरी तरह ब्लॉक हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

हिल्सा पर भारत-बांग्लादेश में रार, दुर्गा पूजा से पहले क्यों बंद हुई बांग्लादेशी मछली की सप्लाई?

दुर्गा पूजा से ठीक पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हिल्सा मछली को लेकर नया…

6 minutes ago

पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध करने से पितरों को मिलती है मुक्ति

Meghankar Tirtha Pitru Paksha Shradh: महाराष्ट्र के खामगांव स्थित मेघंकर तीर्थ पर पितृपक्ष में पिंडदान…

8 minutes ago

फुटबॉल मैदान में खौफनाक हादसा! मैच के दौरान टकराने से बेहोश हुआ खिलाड़ी, इलाज के दौरान मौत

Football Player Death: बोकारो में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान दुखद हादसा हो गया.…

26 minutes ago

MP में आफत की बारिश! 13 जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ होगी झमाझम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी…

38 minutes ago

पालतू कुत्ते-बिल्ली को लावारिस छोड़ा तो लगेगा ₹25 हजार का जुर्माना, नगर निगम ने जारी किया नया नियम

चेन्नई में पालतू कुत्ते-बिल्लियों को सड़कों पर खुला छोड़ने पर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन 25,000 रुपये…

39 minutes ago