देश

कोहरे की विदाई या नई मुसीबत? पहाड़ों पर ‘व्हाइट अटैक’, तटीय राज्य और दिल्ली-UP में अलर्ट; जानें अगले 3 दिन का मौसम

IMD Weather Forecast India: उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जहां मैदानी इलाकों में कोहरे का असर अब धीरे-धीरे कम होगा, वहीं पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाला है. 6 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कई रंग दिखाएगा.

पहाड़ों पर 9 फरवरी की चेतावनी (Himalayas Weather)

पहाड़ों पर घूमने जाने वालों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

9 से 11 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर अपने चरम पर होगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का दौर फिर से शुरू होगा . यानी 9 तारीख से पहाड़ों पर मौसम और सर्द होने वाला है.

मैदानी इलाकों में तेज हवाओं का दौर (North India Weather)

मैदानी इलाकों, खास तौर पर उत्तर-पश्चिम भारत में रहने वालों को तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा. अगले 2-3 दिनों तक (6-8 फरवरी) उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं (Strong Surface Winds) चलने का अनुमान है. ये हवाएं दिन के समय धूप में भी सिहरन पैदा कर सकती हैं लेकिन इनसे कोहरे की छंटनी में मदद मिलेगी.

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में 6 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में यह स्थिति 7 फरवरी तक बनी रह सकती है . इसके बाद कोहरे में कमी आने की उम्मीद है .

दिल्ली-NCR: दिन में धूप (Delhi NCR UP Weather)

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ होने की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन हवाएं तेज रहेंगी. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा रहेगा. दिन में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी . अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री और न्यूनतम 8-10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: शुक्रवार का महासंयोग: 3 राशियों के लिए ‘सरप्राइज’ संकट, 5 पर बरसेगा पैसा; पढ़ें आज का राशिफल

7 फरवरी से हवाओं की रफ्तार और बढ़ेगी. दिन में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं . सुबह हल्की धुंध रहेगी. तापमान थोड़ा बढ़कर 23-25 डिग्री (अधिकतम) और 10-12 डिग्री (न्यूनतम) तक पहुंच सकता है .

तापमान का खेल: गिरेगा या चढ़ेगा पारा? (Weather Temperature Drop)

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 24 घंटों में पारे में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है . इसके बाद तापमान फिर से 2-4 डिग्री चढ़ना शुरू होगा. वहीं पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों (6-7 फरवरी) के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद वहां भी 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: शुक्रवार का पंचांग: 11 से 11 संभलना जरूरी, ‘हस्त नक्षत्र’ में मिलेगा 100 गुना फल; जानें उपाय

मछुआरों के लिए चेतावनी (South India Weather)

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के तटीय इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 10 फरवरी तक मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में समुद्र के भीतर न जाएं, क्योंकि वहां मौसम खराब रहने की आशंका है. कुल मिलाकर, आने वाला सप्ताह मौसम के लिहाज से काफी हलचल भरा रहने वाला है. अगर आप पहाड़ों की यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो 9 से 11 फरवरी के बीच विशेष सावधानी बरतें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

12 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

36 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

55 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

59 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago