देश

झारखंड में भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान समर्थकों के साथ भाजपा में हुये शामिल

आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सभागार में भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश सचिव विरेंद्र पासवान के नेतृत्व में दलित समाज से सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी एवं प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने सभी को पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता कराकर पार्टी में शामिल कराया।

अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार

मिलन समारोह को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि दलित समाज की सबसे बड़ी हितैषी भारतीय जनता पार्टी है जिसे पिछले 10 वर्षों की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने कार्यों से साबित किया है। उन्होंने कहा की वहीं राज्य में दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी, युवा एवं महिला विरोधी सरकार चल रही है जिसका इस आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता भारी मतदान कर जबाब देने का काम करेगी।

बीजेपी से जुड़ रहे लोग

समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा की आज समाज के हर तबके में उत्साह का माहौल है और नरेंद्र मोदी हमारे सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी पर देश को भरोसा है, जनता को भरोसा है।

मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दलितों के उत्थान के लिये किया काम

पार्टी में आज शामिल होने वाले भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा दलितों के उत्थान के लिये काम किया है जिससे प्रभावित होकर हम सबों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है।

इसे भी पढ़ें: क्या है Patanjali भ्रामक विज्ञापन मामला, जिसे लेकर Supreme Court की फटकार के बाद Ramdev को माफी मांगनी पड़ी

आज आयोजित मिलन समारोह का संचालन शिवपूजन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन कमलेश राम ने किया। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूनम देवी, प्रतिमा देवी, शोभा देवी, बबिता देवी, कृष्णा कुमार बाउरी, धीरज कुमार, मो शकील, सुरेश पासवान, गुड्डू गुप्ता, रॉकी कुमार, विशाल कुमार, मिथलेश कुमार आदि शामिल रहे।

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

11 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

11 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

11 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

12 minutes ago