देश

महज 13 दिन में 3.66 करोड़ से अधिक मुसलमानों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया : AIMPB

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड (AIMPB) ने शनिवार को कहा कि अगर मुसलमान विधेयक में संशोधन नहीं चाहते हैं तो इसे दरकिनार कर देना चाहिए. एआईएमपीबी के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजलूर्रहीम मुजद्दीदी ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “महज 13 दिन में 3.66 करोड़ से ज्यादा मुसलमानों ने ईमेल के जरिए वक्फ संशोधन विधेयक पर अपना विरोध जताया है. जब मुसलमान इस विधेयक को नहीं चाहते हैं तो सरकार को इसे दरकिनार कर देना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने इस मुद्दे पर जनता की राय मांगी थी. मुजद्दिदी ने कहा, “इससे पहले वक्फ बोर्ड के लिए लाए गए सभी संशोधनों का उद्देश्य इसे मजबूत करना था. हम जानते हैं कि मौजूदा विधेयक वक्फ बोर्ड को कमजोर करेगा.” यही वजह है कि एआईएमपीबी इन संशोधनों को स्वीकार नहीं कर रहा है. वे यह भी तय करेंगे कि इस मामले को कानूनी रूप से कैसे निपटाया जाए. उन्होंने कहा, “हम आग्रह करते हैं कि इस मुद्दे पर ध्यान दिया जाए और इस बात पर विचार किया जाए कि मुसलमान क्या चाहते हैं.”

AIMPB का 29वां सम्मेलन 23-24 नवंबर को बेंगलुरु में होगा

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का 29वां सम्मेलन 23-24 नवंबर को बेंगलुरु में होगा, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि चर्चा का एक मुख्य विषय वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक होगा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वक्फ भूमि के मुद्दे पर किसानों को भेजे गए सभी नोटिस तुरंत वापस ले लें. किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए.

कर्नाटक भाजपा करेगी 4 नवंबर को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्देश दिया. बता दें कि कर्नाटक भाजपा ने 4 नवंबर को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंत्री जमीर को तत्काल हटाने और वक्फ अदालतों को रोकने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पापांकुशा एकादशी: क्या जीवन भर की गलतियों के बाद भी सुधार और मुक्ति संभव? पढ़िए क्रोधन शिकारी की पौराणिक कथा

पापांकुशा एकादशी हमें सिखाती है कि अतीत की गलतियों के बावजूद सच्चे पश्चाताप और आत्मसंयम…

6 minutes ago

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाक को दी ऐतिहासिक मात, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटी बाजी

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर…

44 minutes ago

क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानिए प्रबोधिनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, तुलसी विवाह की विधि और व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने और चातुर्मास के समापन…

1 hour ago

सीमाओं से परे सपने देखने वाला व्यक्तित्व: सहारा परिवार के संस्थापक सहाराश्री सुब्रत रॉय का जीवन और विरासत

सहाराश्री सुब्रत रॉय के जीवन और विरासत की कहानी: जानिए कैसे गोरखपुर के एक छोटे…

1 hour ago

क्यों इंदिरा एकादशी पर होती है पूर्वजों के नाम से प्रार्थना? पढ़िए राजा इंद्रसेन की पौराणिक कथा, व्रत के नियम और भावपूर्ण संदेश

पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी अपने दिवंगत पिता और पूर्वजों की आत्मिक शांति के…

2 hours ago