देश

Mann Ki Baat : पीएम मोदी का अंतरिक्ष में भारत की उड़ान को सलाम, ‘समाज के स्तंभों’ का भी किया सम्मान

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 123वें एपिसोड में देशवासियों से कई प्रेरणादायक विषयों पर बात की. उन्होंने अपने संबोधन में अंतरिक्ष में भारत की नई उपलब्धियों और समाज के दो महत्वपूर्ण पेशों (डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स) के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया.

अंतरिक्ष की उपलब्धियों का Mann Ki Baat में जिक्र

पीएम मोदी ने इस एपिसोड में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, “इस समय सबकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर पर भी हैं. भारत ने एक नया इतिहास रचा है.”

इस संदर्भ में उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से अपनी हालिया बातचीत का जिक्र किया, जो इस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. पीएम ने बताया कि उनकी शुभांशु से बातचीत को देशवासियों ने सुना होगा और यह मिशन कितना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि शुभांशु को कुछ और दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में रहना है. इसलिए ‘मन की बात’ के अगले एपिसोड में इस पर हम और अधिक चर्चा करेंगे.”

शुभांशु शुक्ला से की थी पीएम ने बात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष में गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का हालचाल जाना और कहा कि उनकी यह यात्रा नए युग का शुभारंभ है. पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा, “आप भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं. आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है. जब हम दोनों बात कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं, मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है. अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता और शुभकामना देता हूं.”

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि चंद्रयान की सफलता के बाद देशभर के बच्चों में अंतरिक्ष को एक्सप्लोर करने का जज्बा बढ़ा है और शुभांशु की यात्रा बच्चों को जज्बा देती है. पीएम मोदी ने शुभांशु से कहा कि हमें अपना स्टेशन बनाना है और चंद्रमा पर एस्ट्रोनॉट की लैंडिंग करानी है, इसके लिए आपका यह अनुभव काफी काम आएगा. जवाब में शुभांशु ने कहा कि हर बात का वह बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- क्या है अहिंसा सिल्क? जिसका ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया जिक्र, प्रधानमंत्री ने खुद बताया, कैसे होता है तैयार

‘मन की बात’ के एपिसोड के अंत में पीएम मोदी ने 1 जुलाई को मनाए जाने वाले एक विशेष दिन की भी याद दिलाई. यह दिन दो महत्वपूर्ण पेशों ‘डॉक्टर्स’ और ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स’ के सम्मान का दिन है. पीएम मोदी ने कहा, “ये दोनों ही समाज के ऐसे स्तम्भ हैं, जो हमारी जिंदगी को बेहतर बनाते हैं. डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य के रक्षक हैं और सीएम आर्थिक जीवन के मार्गदर्शक हैं.” पीएम ने दोनों ही पेशों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और देश भर के डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

47 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

56 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

58 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago