क्राइम

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में मुठभेड़, अमेरिकी नागरिक से लूटपाट करने वाले दो बदमाश घायल

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में शनिवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई.

इस कार्रवाई में दो बदमाशों- अक्षय और जतिन को गोली लगी है. पुलिस के अनुसार, दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली पुलिस ने दी मामले की जानकारी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश कुछ दिन पहले दक्षिणी दिल्ली के एक इलाके में एक अमेरिकी नागरिक से चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात में शामिल थे.

इस वारदात के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी. शनिवार सुबह इनकी लोकेशन अमर कॉलोनी में ट्रेस होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब टीम ने दोनों संदिग्धों को घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने भागने की कोशिश की और हथियार दिखाए. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी.

आरोपियों पर पहले भी लूटपाट के कई केस दर्ज

जांच में यह भी सामने आया है कि अक्षय और जतिन के खिलाफ लूटपाट, झपटमारी और मारपीट के कई मामले पहले से दर्ज हैं.

ये दोनों सक्रिय अपराधी हैं और राजधानी के कई इलाकों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है.

अमर कॉलोनी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- क्या एंटी-एजिंग दवाईयां बनी शेफाली जरीवाला की मौत का कारण, तबीयत बिगड़ने से पहले फास्ट पर थी एक्ट्रेस, खाली पेट लिया था इंजेक्शन!

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago