देश

पिछले 5 वर्षों में अमेरिका-बांग्लादेश सहित इन देशों से सबसे ज्यादा आए विदेशी पर्यटक, 2024 में 1 करोड़ रहा FTA

भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, देश में अमेरिका, बांग्लादेश, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से विदेशी पर्यटकों के आगमन (FTA) के मामले में शीर्ष पांच देश बनकर उभरे हैं. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में एफटीए से संबंधित प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह आंकड़ा पेश किया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2024 में 99.52 लाख एफटीए दर्ज किए गए.

केंद्रीय संस्कृति मंत्री से पूछा गया पूछा गया था कि क्या कोविड-19 महामारी के बाद भारत के पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय आगमन महामारी-पूर्व के स्तर से आगे नहीं बढ़ा है. साथ ही पिछले पांच सालों में देश में एफटीए के रिकॉर्ड की जानकारी भी मांगी गई थी.

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आगमन (आईटीए) दो प्रकार के होते हैं. विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) और अनिवासी नागरिकों का आगमन.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री से पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत में एफटीए के शीर्ष दस स्रोत बाजारों के बारे में भी पूछा गया. जवाब में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पिछले पांच वर्षों (2020-2024) के दौरान एफटीए के शीर्ष 10 स्रोत देशों के सारणीबद्ध आंकड़े दिखाए.

क्या रहा वर्षवार एफटीए ?

आंकड़ों से पुष्टि हुई है कि इस अवधि के दौरान भारत में एफटीए के लिए शीर्ष 10 देश अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ब्रिटेन, कनाडा, मलेशिया, श्रीलंका, जर्मनी, फ्रांस और सिंगापुर हैं.

वर्षवार एफटीए 2020 में 27.45 लाख, 2021 में 15.27 लाख, 2022 में 64.37 लाख, 2023 में 95.21 लाख और 2024 में 99.52 लाख रहे. वर्षवार आईटीए डेटा 2020 में 63.37 लाख, 2021 में 70.10 लाख, 2022 में 143.30 लाख, 2023 में 188.99 लाख और 2024 में 205.69 लाख दर्शाते हैं.

इस बीच 2020 और 2023 में भारत में एफटीए के लिए बांग्लादेश शीर्ष स्रोत बाजार था, जबकि 2021, 2022 और 2024 के लिए अमेरिका इस सूची में शीर्ष पर रहा. इसके अतिरिक्त, भारत के लिए एफटीए के लिए शीर्ष पांच स्रोत देशों की सूची में आने वाले अन्य तीन देश यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा हैं.


ये भी पढ़ें: रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को कर रहा अपग्रेड, 25,000 से बढ़कर एक लाख टिकट प्रति मिनट संभालने की होगी क्षमता


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago